{"_id":"5f11a676504ff803e604b86c","slug":"madhya-pradesh-chief-minister-shivraj-singh-chouhan-visited-the-mahakal-temple-in-ujjain","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम शिवराज ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में किए दर्शन, विकास दुबे की गिरफ्तारी पर की पुलिस की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम शिवराज ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में किए दर्शन, विकास दुबे की गिरफ्तारी पर की पुलिस की तारीफ
Fri, 17 Jul 2020 06:54 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में किए दर्शन
- फोटो : Amar Ujala
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। शुक्रवार दोपहर उज्जैन पहुंचे सीएम ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके अलावा सीएम शिवराज ने उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए उज्जैन पुलिस की तारीफ की।
वहीं, राज्य सरकार ने महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को भंग कर दिया है। सीएम ने महाकाल मंदिर परिसर में उस टीम को बधाई दी जिसने पांच लाख रुपये के इनामी विकास दुबे को गिरफ्तार करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टीम को अलग से भी पुरस्कार दिया जाएगा।
सीएम ने कहा कि विकास की गिरफ्तारी से देशभर में उज्जैन पुलिस का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश पुलिस के 7000 जवान जिसे नहीं पकड़ पाए उसे उज्जैन पुलिस ने पकड़ लिया। सीएम शिवराज महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद कलेक्टर कार्यालय में कोरोना संक्रमण के लेकर बैठक करेंगे।