फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan expressed happiness over the nomination of Draupadi Murmu as the Presidential candidate

MP News: CM ने द्रोपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई, कहा अद्भुत और अद्वितीय फैसला

Wed, 22 Jun 2022 12:26 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 22 Jun 2022 12:26 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनजातीय समाज की द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह अद्भुत और अद्वितीय फैसला है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan expressed happiness over the nomination of Draupadi Murmu as the Presidential candidate
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनजातीय समाज की द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मंगलवार को उन्होंने कहा कि यह अद्भुत और अद्वितीय फैसला है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में एक अद्भुत, अद्वितीय फैसला आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुआ है। भारतीय जनता पार्टी, एनडीए और सहयोगी दलों की ओर से जनजातीय समाज की बहन द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाया गया है। सीएम ने कहा कि इसने पूरे देश को आनंदित किया है और गर्व से भर दिया है। विशेषकर जनजातीय समाज के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है। देश में पहली बार जनजातीय समाज से राष्ट्रपति होगा।
विज्ञापन

 
सीएम ने कहा कि जनजातीय राष्ट्रपति, महिला राष्ट्रपति, देश के पूर्वी भाग से राष्ट्रपति, शिक्षक राष्ट्रपति हर एक पद का निर्वाह उन्होंने पूरी कुशलता के साथ किया है। पार्षद, विधायक, राज्य के मंत्रिमंडल के सदस्य और गवर्नर जो भी दायित्व मिला उसे प्रमाणिकता के साथ निभाया है। मुझे पूरा विश्वास है देश की मुखिया के रूप में संवैधानिक प्रमुख के रूप में द्रोपदी जी देश की सेवा का नया इतिहास रचाएंगी। बहुत-बहुत बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 जून है, जबकि मतदान 18 जुलाई को होगा। मतों की गिनती 21 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed