फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh chief minister shivraj singh chauhan on digvijay singh and kamalnath you both should keep on fast

किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर बरसे शिवराज, कमलनाथ और दिग्विजय को घेरा

Wed, 16 Dec 2020 03:10 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 16 Dec 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh chief minister shivraj singh chauhan on digvijay singh and kamalnath you both should keep on fast
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

किसान आंदोलन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष पार्टियों के बीच तीखी नोंकझोंक बढ़ गई है। इसी बीच कांग्रेस में कई नेताओं ने किसानों के साथ भूख हड़ताल रखने का एलान कर दिया है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के भूख हड़ताल करने और राहुल गांधी के कृषि कानूनों का विरोध करने पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के रीवा में एक किसान सम्मेलन के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी किस आधार पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। क्या वो किसानी की समझ रखते हैं? क्या वो जानते हैं कि खेती कैसी होती है? क्या वो मकई का पौधा लगाने का सही अभिविन्यास बता सकते हैं? 
विज्ञापन

 

शिवराज सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि क्या कांग्रेस के राज में कभी किसानों के खातों में पैसे आते थे? शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए बोला कि सौ-सौ चूहे खाकर अब बिल्ली हज को जा रही है। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर भी हमला बोला है।

शिवराज सिंह ने कहा हमने सुना है कि दिग्विजय और कमलनाथ उपवास करने वाले हैं, वो भी किसानों के साथ हुए अन्याय के लिए...अरे तुमने तो पाप किया है प्रायश्चित करो, भूखे रहो लेकिन प्रायश्चित करने के लिए रहो ना कि किसान के समर्थन में भूख हड़ताल पर रहो।


शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के दौरान आप लोगों ने किसानों का काफी नुकसान किया है, जिसका आपको प्रायश्चित करना चाहिए। इसलिए प्रायश्चित के तौर पर आपको भूख हड़ताल करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed