MP: भाजपा के इस मुख्यमंत्री पर लगा 'कविता' चुराने का आरोप, जानें पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज ने करीब आठ दिन पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर एक कविता शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि यह कविता उनकी पत्नी ने अपने पिता के लिए लिखी थी। बता दें कि 18 नवंबर को शिवराज के ससुर घनश्यामदास मसानी का देहांत हो गया था। इसके 4 दिन बाद मुख्यमंत्री ने यह कविता शेयर की थी।पिता और पुत्री का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल रिश्ता होता है। यह ऐसा रिश्ता है, जिसमें कोई शर्त नहीं होती, यह बिल्कुल निस्वार्थ होता है।
विज्ञापन विज्ञापन
पुत्री, पिता के सबसे करीब और पिता का अभिमान भी होती है। एक बेटी को सबसे ज्यादा प्यार और गर्व अपने पिता पर होता है। pic.twitter.com/AH1nd53eLz — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 22, 2020
एक यूजर ने किया यह दावा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्ट के आठ दिन बाद 30 नवंबर को एक यूजर भूमिका बिरथरे ने कविता पर अपना दावा किया। भूमिका का दावा है कि शिवराज द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई कविता उनकी है, जिसके शब्दों में हेर-फेर किया गया है। भूमिका ने लिखा कि मैं आपकी भांजी हूं। आपको मेरी कविता चुराकर क्या मिलेगा? ये कविता मेरे द्वारा लिखी गई है। उम्मीद है आप मेरे अधिकारों का हनन नहीं करेंगे। मामा तो अधिकारों की रक्षा के लिए होते हैं।सर भांजी हूँ आपकी मेरी कविता चुराकर आपको क्या मिलेगा??? ये कविता मेरे द्वारा लिखी गयी है 🙏🏻🙏🏻उम्मीद है आप मेरे अधिकारों का हनन नहीं करेंगे. मामा तो अधिकारों की रक्षा के लिए हैं ना 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 @RahulGandhi @ChouhanShivraj @CMMadhyaPradesh @OfficeOfKNath @narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/0EPWZXPk07
— Bhumika (@bhumikabirthare) November 30, 2020
कांग्रेस ने शिवराज को घेरा
बता दें कि अब इस मसले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने शिवराज को घेरते हुए कहा कि भाजपा नाम बदलने में माहिर है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने लिखा कि भाजपा नाम बदलने में माहिर है। यह बात एक बार फिर उजागर हो गई। पहले कांग्रेस की योजनाओं के नाम बदलते थे, फिर शहरों के नाम बदलने लगे और अब तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी दूसरों की लिखी हुई कविताओं को भी अपनी धर्मपत्नी की लिखी हुई कविता बताने लगे हैं।वाह शिवराज जी वाह।
भाजपा नाम बदलने में माहिर है यह बात एक बार फिर उजागर हो गई,
— Arun Yadav 🇮🇳 (@MPArunYadav) November 30, 2020
पहले कांग्रेस की योजनाओं के नाम बदलते थे, फिर शहरों के नाम बदलने लगे और अब तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी दूसरों की लिखी हुई कविताओं को भी अपनी धर्मपत्नी की लिखी हुई कविता बताने लगे है ।
वाह शिवराज जी वाह ।#शर्मराज pic.twitter.com/iTB0aEnTIc
