फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्यप्रदेश: शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार आज, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

Thu, 02 Jul 2020 08:09 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 02 Jul 2020 08:09 AM IST
सार

  • सीएम शिवराज कर चुके हैं इशारा, गुरुवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
  • मंत्रिमंडल में सिंधिया समेत 20 से 25 लोगों के शामिल होने का अनुमान
  • शिवराज सिंह ने 23 मार्च को चौथी बार ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच एक महीने अकेले चलाई सरकार

विज्ञापन
Madhya Pradesh Cabinet Expansion likely to take place on Thursday, here is all you need to know about
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार आज होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कह चुके हैं कि गुरुवार को मंत्रिमंडल शपथ ले लेगा। राज्य में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कई दिनों से चल रहे मंथन को लेकर चौहान ने बुधवार को कहा था कि 'मंथन से अमृत ही निकलता है। विष तो शिव पी जाते हैं। आज (बुधवार) महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शपथ ग्रहण करेंगी। कल (गुरुवार) मंत्रिमंडल शपथ ले लेगा।' 





बता दें कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार की शाम मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल ने उन्हें भोपाल स्थित राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शपथ दिलाई। बता दें कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का स्वास्थ्य सही न होने के चलते पटेल को यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। टंडन का उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Madhya Pradesh Cabinet Expansion likely to take place on Thursday, here is all you need to know about
इन्हें मिल सकती है शिवराज कैबिनेट में जगह
  • इंदर सिंह परमार
  • राम किशोर कामवरे
  • रामखिलावन पटेल
  • यशोधरा
  • विजय शाह
  • भूपेंद्र सिंह
  • विश्वास सारंग
  • मोहन यादव
  • जगदीश देवड़ा
  • गिरीश गौतम
  • अरविंद भदौरिया
  • उषा ठाकुर
  • भरत सिंह कुशवाहा
  • नंदिनी मरावी
  • गोपाल भार्गव
Madhya Pradesh Cabinet Expansion likely to take place on Thursday, here is all you need to know about
Usha thakur - फोटो : social media
ऊषा ठाकुर ले सकती हैं मंत्रिपद की शपथ
आंबेडकर नगर (महू) विधानसभा सीट से भाजपा विधायक उषा ठाकुर को  शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उषा ठाकुर को फोन किया गया और भोपाल बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऊषा ठाकुर देर रात भोपाल के लिए रवाना हो गई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh Cabinet Expansion likely to take place on Thursday, here is all you need to know about
मध्यप्रदेश में शपथ ग्रहण करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की थी मुलाकात
इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार के लिए चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। सोमवार को नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया था। इस दौरान चौहान के साथ मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और प्रदेश के संगठन महामंत्री सुहास भगत भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Cabinet Expansion likely to take place on Thursday, here is all you need to know about
मध्यप्रदेश: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के शपथ ग्रहण के बाद राजभवन में उनका स्वागत करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : PTI

20 से 25 लोगों के शामिल होने का अनुमान
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में 20 से 25 लोगों को शामिल किया जा सकता है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके साथ पार्टी में आए नौ पूर्व विधायकों को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे में चौहान ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और सिंधिया सहित पार्टी के अन्य नेताओं से भी मुलाकात की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed