फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Bypolls 2020 Shivraj singh chauhan rule prevails Jyotiraditya scindia said Kamal Nath Digvijay singh traitor

Madhya Pradesh Bypolls 2020: मध्यप्रदेश में 'शिव का राज' कायम, इमरती देवी सहित तीन मंत्रियों को मिली हार

Wed, 11 Nov 2020 05:53 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 11 Nov 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Bypolls 2020 Shivraj singh chauhan rule prevails Jyotiraditya scindia said Kamal Nath Digvijay singh traitor
शिवराज सिंह चौहान-ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं, कांग्रेस की झोली में 9 सीटें गई हैं। साफ पता चलता है कि उपचुनाव में शिवराज-सिंधिया की जोड़ी का कमाल दिखा है। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने इन 28 सीटों में से 27 पर जीत हासिल की थी। इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गद्दार मैं नहीं, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


शिवराज के तीन मंत्रियों को मिली हार
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में 2 पूर्व मंत्रियों समेत शिवराज सरकार के 14 मंत्रियों ने ताल ठोंकी थी। इनमें 11 मंत्रियों ने जीत दर्ज कर ली है या बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, 3 मंत्री इमरती देवी, एंदल सिंह कंषाना और गिर्राज दंडोतिया उलटफेर का शिकार बनकर हार गए हैं। इन तीनों ने डबरा, दिमनी और सुमावली सीट से चुनाव लड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के तुलसी सिलावट सांवेर से जीतने के बाद रिटर्निंग अफसर से सर्टिफिकेट लेते हुए इस अंदाज में नजर आए। 

11 राज्यों की 59 सीटों पर हुए उपचुनाव, भाजपा ने 40 पर मारी बाजी

कमलनाथ-दिग्विजय पर भड़के ज्योतिरादित्य
उपचुनाव के नतीजों का ऐलान होने के बाद भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। सिंधिया ने कहा, 'नतीजों ने साबित कर दिया है कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह गद्दार हैं।' इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समर्थन देने के लिए मध्य प्रदेश की जनता का शुक्रिया भी अदा किया। 

कमलनाथ ने मानी हार, कही यह बात
उपचुनाव के नतीजे आने के बाद कमलनाथ ने हार मान ली है। उन्होंने कहा कि हम जनादेश को शिरोधार्य करते हैं। हमने जनता तक अपनी बात पहुंचाने की पूरी कोशिश की। अब हम विपक्ष में रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। जनता के हित के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।

MP By-Election Results LIVE Updates: भाजपा की शानदार जीत पर गृह मंत्री शाह ने दी बधाई

सबसे छोटी और बड़ी जीत भाजपा के नाम
मध्य प्रदेश उपचुनावों में सबसे बड़ी और सबसे छोटी दोनों तरह की जीत भाजपा ने ही दर्ज की हैं। दरअसल, भांडेर सीट पर भाजपा की रक्षा संतराम सिरोनिया महज 161 वोटों से जीतीं। उन्होंने कांग्रेस के फूलसिंह बरैया को हराया। वहीं, सांची सीट पर भाजपा प्रत्याशी और मंत्री प्रभुराम चौधरी ने 63 हजार 809 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के मदन लाल चौधरी को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed