फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   11 states chhattisgarh gujarat haryana jharkhand karanataka madhya pradesh manipur nagaland odisha telangana uttar pradesh 59 assembly seat bjp won 40 seats

11 राज्यों की 59 सीटों पर हुए उपचुनाव, भाजपा ने 40 पर मारी बाजी

Tue, 10 Nov 2020 07:10 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Tue, 10 Nov 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
11 states chhattisgarh gujarat haryana jharkhand karanataka madhya pradesh manipur nagaland odisha telangana uttar pradesh 59 assembly seat bjp won 40 seats
11 राज्यों में 59 सीटों में भाजपा ने 40 पर दर्ज की जीत। - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार का दिन भाजपा के लिए काफी शानदार रहा। बिहार विधानसभा चुनाव के अब तक रुझानों में एनडीए बढ़त हासिल करता दिखाई दे रहा है। वहीं, 11 राज्यों की 59 सीटों पर हुए उपचुनावों में भी भाजपा की झोली मालामाल हो गई है। दरअसल, भगवा पार्टी ने इन 59 विधानसभा सीटों में से 40 पर जीत हासिल की है और विरोधियों को एक बार फिर अपनी ताकत का अहसास कराया है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि किन-किन राज्यों में उपचुनाव हुए थे और वहां भाजपा का प्रदर्शन कैसा रहा?

विज्ञापन


विज्ञापन


11 राज्यों में हुए थे उपचुनाव
जानकारी के मुताबिक, देश के 11 राज्यों छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर को कुल 59 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इनमें छत्तीसगढ़-हरियाणा और तेलंगाना में एक-एक, झारखंड-कर्नाटक-नागालैंड और ओडिशा में दो-दो, मणिपुर में पांच, उत्तर प्रदेश में सात, गुजरात में आठ और मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर वोटिंग हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Bihar Election Results Live: तेज प्रताप के ससुर और जदयू उम्मीदवार चंद्रिका राय चुनाव हारे

भाजपा के खाते में कितनी सीटें?
आपको बता दें कि उपचुनाव की कुल 59 सीटों में से भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी ने तेलंगाना में एक, कर्नाटक में दो, मणिपुर में चार, उत्तर प्रदेश में छह, गुजरात में आठ और मध्य प्रदेश में 19 सीटें अपनी झोली में डाली हैं। 59 विधानसभा सीटों में से 40 पर जीत हासिल करना भाजपा की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे पार्टी ने अपने विरोधियों को एक बार फिर अपनी ताकत का अंदाजा कराया है। 

यूपी उपचुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर बोले सीएम योगी, 'मोदी है तो मुमकिन है'

दूसरे दलों ने यहां मारी बाजी
अब हम आपको बताते हैं कि उपचुनाव की बाकी 19 विधानसभा सीटों पर किस-किस पार्टी ने जीत हासिल की। दरअसल, छत्तीसगढ़ और हरियाणा की एक-एक सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। झारखंड की दो सीटों में से एक सीट कांग्रेस की झोली में गई, जबकि दूसरी सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जीती। नागालैंड की दो सीटों में से एक पर नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने कब्जा जमाया, जबकि दूसरी सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती। ओडिशा की दोनों सीटें बीजू जनता जनता ने अपनी झोली में डाली हैं। मणिपुर की चार सीटें तो भाजपा के खाते में गईं, जबकि एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती। उत्तर प्रदेश की सात में से छह सीटें भाजपा ने जीती, जबकि एक सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना नाम लिखवाया। वहीं, मध्य प्रदेश की 28 में से 19 सीटें तो भाजपा ने जीतीं। बाकी नौ सीटों में से आठ कांग्रेस और एक बसपा के खाते में गई। 

राज्य कुल सीटें भाजपा ने जीतीं
मध्य प्रदेश 28  19
गुजरात 08 08
उत्तर प्रदेश 07 06
मणिपुर 05 04
कर्नाटक 02 02
नागालैंड 02 00
ओडिशा  02 00
झारखंड 02 00
तेलंगाना  01 01
छत्तीसगढ़  01 00
हरियाणा 01 00
कुल सीटें 59 40

  
        


       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed