{"_id":"62cea5eeab771a7fe127ecb0","slug":"madhya-pradesh-by-saying-return-the-money-if-you-don-t-vote-the-lost-sarpanch-candidate-is-recovering","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: 'वोट नहीं दिया तो पैसा वापस करो' की बात कहकर हारा हुआ सरपंच प्रत्याशी कर रहा वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: 'वोट नहीं दिया तो पैसा वापस करो' की बात कहकर हारा हुआ सरपंच प्रत्याशी कर रहा वसूली
Wed, 13 Jul 2022 04:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 13 Jul 2022 04:31 PM IST
सार
मनासा के ग्राम देवरान में राजू दायमा नामक शख्स ने सरपंच का चुनाव लड़ा था, पर जीत नहीं सका। अब राजू दायमा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनमें दायमा वोट नहीं देने का कहकर ग्रामीणों से पैसों की उगाई कर रहा है।
विज्ञापन
चुनाव में वोट नहीं देने की बात कहकर वसूली की जा रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के नीमच से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने सरपंच का चुनाव लड़ा और हार गया। अब उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों से वोट नहीं देने की बात कहते हुए रुपये वसूलता नजर आ रहा है। बकायदा वह सूची लेकर वसूली कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये रुपये उसने चुनाव प्रचार के दौरान बांटे थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला नीमच जिले के मनासा विकासखंड के ग्राम देवरान का है। बता दें कि नीमच जिले की पंचायतों में आठ जुलाई को चुनाव हुए थे। मनासा विकासखंड में भी प्रत्याशियों ने दम-खम से चुनाव लड़ा था। मनासा के ग्राम देवरान में राजू दायमा नामक शख्स ने सरपंच का चुनाव लड़ा था, पर जीत नहीं सका। अब राजू दायमा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनमें दायमा वोट नहीं देने का कहकर ग्राम वासियों से पैसों की उगाई कर रहा है। साथ ही दायमा व उसके साथी ग्रामीणों को धमकाते भी दिखे। इस दौरान कई ग्रामीणों ने कहा कि वोट तो आपको ही दिया है, लेकिन दायमा व उसके साथी ने एक नहीं सुनी और उन्हें वार्ड की मतगण की सूची दिखाते हुए पैसे वापस लिए गए। एक घंटे में करीब चार लाख रुपये से अधिक की वसूली का भी दावा किया गया।
मामले में कलेक्टर मयंक अग्रवाल का कहना है कि सोशल मीडिया पर मनासा विकासखंड के ग्राम देवरान के कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वोट नहीं देने की बात कहकर पैसों की वसूली की जा रही है। मामला संज्ञान में आते हुई रामपुरा टीआई को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। रामपुरा थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत देवरान के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इसमें ग्राम का राजू दायमा ग्रामीणों से वोट नहीं देने की कहकर पैसों की वसूली कर रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देशन व मार्ग दर्शन में मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।