{"_id":"5f9b04d68ebc3e9b7a5bfda0","slug":"madhya-pradesh-by-election-shivraj-singh-chouhan-in-indore-says-congress-has-no-work-except-abusing-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरः शिवराज बोले-कांग्रेस नेताओं के पास मुझे गाली देने के अलावा और कोई काम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौरः शिवराज बोले-कांग्रेस नेताओं के पास मुझे गाली देने के अलावा और कोई काम नहीं
Thu, 29 Oct 2020 11:37 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
shivraj singh chouhan
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनावों के प्रचार में कांग्रेस की ओर से जारी व्यक्तिगत हमलों पर नाराजगी प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के पास उन्हें गाली देने के अलावा कोई भी काम नहीं है।
विज्ञापन
चौहान ने इंदौर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर सेमल्या चाऊ गांव में अपने चुनावी रोडशो के दौरान कहा कि जोर से बताइए कि कांग्रेस ने कुछ किया है क्या? उनका एक ही काम है-शिवराज सिंह चौहान को गाली देना।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे कभी मुझे नालायक बताते हैं, तो कभी कहते हैं कि मैं नारियल ही फोड़ता रहता हूं। अब मैं विकास के काम करूंगा, तो नारियल फोडूंगा या नहीं फोड़ूंगा? चौहान ने कहा कि उनके किए विकास कार्य केवल "ट्रेलर" हैं और "पिक्चर तो अभी बाकी है।
विज्ञापन
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ बताएं कि उनकी सरकार ने राज्य के लिए किया क्या है? बता दें कि चौहान, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश के पूर्व जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रचार के लिए आए थे।
उन्होंने कहा कि सिलावट जब कमलनाथ सरकार में मंत्री थे और विकास कार्यों के लिए उनके पास जाते थे, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री सरकारी खजाने में धन की कमी की बात करते थे और उन्हें कहते थे-चलो-चलो।
चौहान ने ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं से पूछा, क्या आपको ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो हमेशा धन की कमी का रोना रोता रहे? उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान खासकर गरीबों और किसानों से जुड़ी योजनाओं के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
