फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh by election 2020, Kinnar Neha will give tough competition to everyone from Ambah assembly seat at morena district

मध्यप्रदेश उपचुनाव: अंबाह से फिर किस्मत आजमाने को तैयार नेहा किन्नर, दे चुकी हैं कड़ी टक्कर

Fri, 02 Oct 2020 08:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 02 Oct 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh by election 2020, Kinnar Neha will give tough competition to everyone from Ambah assembly seat at morena district
किन्नर नेहा - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश में तीन नवंबर को 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में 29 वर्षीय किन्नर नेहा एक बार फिर मुरैना जिले की अंबाह विधानसभा सीट से किस्मत आजमाने जा रही हैं। इस बार भी वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में होंगी। उन्होंने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट के लिए शुक्रवार से अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


नेहा के मैदान में उतरने से इस बार भी पिछले चुनाव की तरह मुकाबला रोचक हो सकता है, क्योंकि वह भाजपा, कांग्रेस एवं बसपा को इस सीट पर कड़ी टक्कर दे सकती हैं। 
विज्ञापन


जानिए कौन हैं नेहा किन्नर
नेहा का संबंध बेड़िया समाज से है। यहां इस वर्ग के मतदाता ज्यादा संख्या में हैं।  वह इलाके में ‘नेहा किन्नर’ के नाम से मशहूर हैं। नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने अंबाह विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रही थीं। तब वह कांग्रेस के उम्मीदवार कमलेश जाटव से मात्र 7,547 मतों से पराजित हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों को सशक्त बनाएंगी नेहा 
उन्होंने कहा कि जीतने के बाद मैं अपने इलाके में सामाजिक समरसता का माहौल बनाना चाहती हूं। मैं गरीबों को सशक्त बनाना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए शुरू की गईं सभी योजनाओं का लाभ उनको मिले। जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

नेहा ने आगे कहा कि पूरे मुरैना जिले में कमजोर और गरीबों का शोषण होता है। मैं चुनाव जीतने के बाद अंबाह में इसे खत्म करना चाहती हूं।

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश जाटव को पिछली बार दी थी कड़ी टक्कर  
पिछली बार मैंने कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश जाटव को कड़ी टक्कर दी थी। मैं उनसे केवल 7,547 वोटों से चुनाव हार गई थी। नेहा ने कहा कि इस बार मैं पक्का उपचुनाव जीतूंगी। गौरतलब है कि देश की पहली किन्नर विधायक शबनम मौसी मध्य प्रदेश से ही बनी थीं। इसके अलावा, देश में मध्य प्रदेश से ही पहली किन्नर कमला जान महापौर बनी थीं।

 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव
जिन 28 सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें से 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के भाजपा में जाने के कारण खाली हुई हैं, जबकि दो सीटें कांग्रेस के विधायकों के निधन से और एक सीट भाजपा विधायक के निधन से रिक्त हुई है। गौरतलब है कि कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके कारण कमलनाथ को 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। फिर 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनी। इसके बाद कांग्रेस के तीन अन्य विधायक भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।


वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा की स्थिति
मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से वर्तमान में भाजपा के 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 88, चार निर्दलीय, दो बसपा एवं एक विधायक समाजवादी पार्टी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed