फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh by-election 2020 Congress and BJP announces candidates for assembly bypolls

मध्यप्रदेश उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 28 उम्मीदवारों की सूची, सांवेर से लड़ेंगे सिलावट

Tue, 06 Oct 2020 10:56 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Tue, 06 Oct 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh by-election 2020 Congress and BJP announces candidates for assembly bypolls
बीजेपी

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को 28 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने तेलंगाना की एक सीट के लिए भी उम्मीदवार के नाम का एलान किया है। तेलंगाना की दुब्बक विधानसभा सीट से पार्टी ने एम रघुनंगन राव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, मध्यप्रदेश में तुलसीराम सिलावट सांवेर से चुनाव लड़ेंगे। बिसाहूलाल सिंह को अनुप्पुर से और सुरेश धाकड़ को पोहारी से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन



विज्ञापन


भाजपा ने सिंधिया समर्थक सभी 25 पूर्व विधायकों को दिया टिकट

भाजपा ने लंबी मशक्कत के बाद मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए सभी 28 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। मंगलवार रात जारी सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आए सभी 25 पूर्व विधायकों को टिकट मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस ने भी चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। कांग्रेस ने मुरैना, मेहगांव, मलहारा और बदनवार सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। मुरैना से राकेश मावी, मेहगांव से पूर्व विधायक हेमंत कटारे, मलहारा से राम सिया भारती और बदनावर से कमल पटेल को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने सभी 27 उम्मीदवारों की घोषणा की 
इसके साथ ही कांग्रेस ने सभी 27 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन से चार प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

कांग्रेस ने दूसरी सूची में बदनावर सीट से अपने उम्मीदवार अभिषेख सिंह टिंकू बाना का टिकट रद्द कर दिया है और उनके स्थान पर बदनावर से कमल पटेल को अपना नया उम्मीदवार बनाया है।


इससे पहले कांग्रेस 11 सितंबर को अपनी पहली सूची में 15 उम्मीदवार और दूसरी सूची में नौ उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अब केवल ब्यावरा विधानसभा सीट पर पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया जाना बाकी है और इस पर उम्मीदवार घोषित किए जाने में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे।

जिन 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा में जाने से खाली हुई हैं, जबकि दो सीटें कांग्रेस के विधायकों के निधन से और एक सीट भाजपा विधायक के निधन से खाली हुई हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके कारण कमलनाथ ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। इसके बाद कांग्रेस के तीन अन्य विधायक भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए।



प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से वर्तमान में भाजपा के 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 88, चार निर्दलीय, दो बसपा एवं एक सपा का विधायक है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी इन 28 सीटों में से 18 सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। उपचुनाव के लिए भाजपा ने भी 28 में से 25 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अभी जौरा, आगर मालवा और ब्यावरा सीट पर अभी तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed