फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh BJP writes a letter to Election Commission requesting to ban on Kamal Nath's rallies

मध्यप्रदेश : भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कमलनाथ की रैलियों पर रोक की मांग की

Wed, 28 Oct 2020 10:07 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 28 Oct 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh BJP writes a letter to Election Commission requesting to ban on Kamal Nath's rallies
शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राष्ट्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर राज्य में उपचुनाव के दौरान कांग्रसे नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की चुनावी सभाओं और रैलियों पर रोक लगाने का अनुरोध किया। 

विज्ञापन

 
हाल ही में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता इमरती देवी के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी थी। इसको लेकर वह बुरी तरह विवादों में घिर गए थे। इस पर विवाद बढ़ जाने के बाद चुनाव आयोग ने कमलनाथ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। कमलनाथ द्वारा नोटिस का जवाब दिए जाने के बाद आयोग ने कहा कि उन्होंने भाजपा महिला प्रत्याशी के लिए आइटम जैसे शब्द का इस्तेमाल कर चुनाव प्रचार के नियमों को उल्लंघन किया है। आयोग ने कमलनाथ को सलाह देते हुए कहा कि किसी जनसभा को संबोधित करने के दौरान ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें, खासकर जब आचार संहिता लागू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ की टिप्पणी के जवाब में मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी ने एक वीडियो में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी को बिना नाम लिए पागल कहा था। साथ ही राजनीतिक प्रतिद्वंदी के परिवार की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। हालांकि, इस वीडियो में इमरती देवी ने किसी का नाम नहीं लिया था। फिर भी माना जा रहा है कि उन्होंने यह टिप्पणी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर की थी। इसको लेकर चुनाव आयोग ने इमरती देवी को मंगलवार को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब देने को कहा है। 

इसके बाद अब मध्यप्रदेश भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, जिसमें उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चुनावी जनसभाओं और रैलियों पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed