{"_id":"6195143a9d93ee5d3a72bb9a","slug":"madhya-pradesh-bjp-workers-and-many-other-celebrated-maha-aryaman-scindia-s-birthday-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: ग्वालियर में भव्य रूप मनाया गया महाआर्यमन सिंधिया का जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: ग्वालियर में भव्य रूप मनाया गया महाआर्यमन सिंधिया का जन्मदिवस
Wed, 17 Nov 2021 08:10 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 17 Nov 2021 08:10 PM IST
सार
सिंधिया समर्थकों ने होर्डिंग्स , पोस्टर , बैनर लगाकर अपनी निष्ठा का इजहार किया , उससे यह स्पष्ट है कि युवराज महाआर्यमन सिंधिया के लिये ग्वालियर अंचल में बेस तैयार हो गया है।
विज्ञापन
महाआर्यमन सिंधिया का जन्मदिवस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंधिया राजपरिवार के युवराज ,केन्द्रीय मंत्री व सिंधिया राजघराने के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया का 26वां जन्म दिवस ग्वालियर में भव्य रूप से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर सामाजिक व राजनैतिक संगठन के लोगों ने भी जयविलास पैलेस पहुंच कर उन्हे बधाई एवं शुभकामनायें दी। जन्मदिवस के मौके पर महाआर्यमन ने तलवार से केक काटा।
विज्ञापन
युवराज महाआर्यमन सिंधिया इस वर्ष से अपने पिता के साथ कई कार्यक्रमों में मंच भी साझा करने लगे हैं, हालांकि उन्हें राजनीति का ककहरा विरासत में मिला है। उनकी परदादी स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया से लेकर दादा स्व. माधवराव सिंधिया भी राजनीति में थे, वहीं उनके पिता भी राजनीति में ऊंचाईयों पर हैं।
विज्ञापन
आज युवराज महाआर्यमन सिंधिया के जन्म दिवस को जिस तरह से शहर भर में सिंधिया समर्थकों ने होर्डिंग्स , पोस्टर , बैनर लगाकर अपनी निष्ठा का इजहार किया , उससे यह स्पष्ट है कि युवराज महाआर्यमन सिंधिया के लिये ग्वालियर अंचल में बेस तैयार हो गया है।
विज्ञापन
