{"_id":"616ad00e66a45b71264648f7","slug":"madhya-pradesh-bjp-mp-mahendra-singh-solanki-remains-in-limelight-sometimes-he-fry-pakoras-and-sometimes-make-popcorn-congress-taunts-sansadgiri-did-not-work-so-this-is-good-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के चर्चित सांसद: कभी भजिए तलते हैं तो कभी बनाते हैं पॉपकॉर्न, कांग्रेस का तंज- सांसदगीरी चली नहीं, तो ये अच्छा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के चर्चित सांसद: कभी भजिए तलते हैं तो कभी बनाते हैं पॉपकॉर्न, कांग्रेस का तंज- सांसदगीरी चली नहीं, तो ये अच्छा काम
Sat, 16 Oct 2021 06:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 16 Oct 2021 06:43 PM IST
सार
मप्र की देवास शाजापुर लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के पहले महेंद्रसिंह सोलंकी न्यायाधीश थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उनको इस सीट से टिकट दिया था। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी व ख्यात कबीर भजन गायक पद्मश्री प्रह्लादसिंह टिपानिया को हराया था।
विज्ञापन
भाजपा सांसद सोलंकी ने पॉपकॉर्न तल कर बच्चों को दी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनीति जो न करवाए कम है। इसमें कभी भजिए तलना पड़ते हैं तो कभी पॉपकार्न बनाते पड़ते हैं। इससे भी काम न चले तो और भी कई जतन करना पड़ते हैं। ऐसे ही राजनीतिक जतन में माहिर है मध्यप्रदेश के देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी। उनका एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है जिसमें सांसद पॉपकॉर्न बनाकर उन्हेें बेचते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने तंज किया है।
विज्ञापन
वाकया दशहरे पर देवास में हुआ। शुक्रवार रात को देवास में सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी पुलिस लाइन में रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बच्चों की भीड़ ज्यादा थी। इसके चलते यहां बच्चों के खिलौने सहित खाने पीने की दुकानें सजी हुई थीं। रावण दहन के दौरान उत्साह का माहौल था। तभी सांसद की नजर पॉपकार्न बेचने वाले व्यक्ति पर पड़ी। बिना रूके सांसद उसके पास पहुंचे। कुछ देर बात की और अपनी शैली अनुसार वहां पॉपकार्न बनाने लग गए। कुछ देर पॉपकार्न बनाने के बाद अपने हाथों से बच्चों को पॉपकार्न पैक करके दिए। सांसद को पॉपकार्न बनाते देख लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोग देखने पहुंचे कि आखिर माजरा क्या है।
विज्ञापन
पहले तले थे भजिए, फुटपाथ पर बनवाई थी दाढ़ी
सांसद सोलंकी इस तरह के कार्यों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले वह भजिए की दुकान पर पहुंचे थे। वहां खुद भजिए तलने लगे और लोगों को खिलाए भी। इसके पहले एबी रोड पर फुटपाथ पर गए थे और सड़क किनारे बैठकर दाढ़ी बनवाई थी।
विज्ञापन
जज से बने सांसद, सुर्खियों में रहे
महेंद्रसिंह सोलंकी सांसद बनने के पहले न्यायाधीश थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उनको देवास शाजापुर संसदीट सीट से टिकट दिया था। सोलंकी के सामने कांग्रेस के पद्मश्री प्रह्लादसिंह टिपानिया थे, जो ख्यात कबीर भजन गायक हैं। इस चुनाव में सांसद सोलंकी रिकॉर्ड मतों से जीते थे। सांसद सोलंकी को भोपाल सांसद प्रज्ञासिंह का समर्थक माना जाता है। उनकी संघ के कुछ पदाधिकारियों से नजदीकियां हैं। कुछ कार्यों के कारण वे विवादित भी रहे। कांग्रेस सरकार के दौरान एक निर्माणाधीन पुलिस चौकी ढहाने के मामले में सांसद व उनके समर्थकों पर केस दर्ज हुआ था। तब देवास में एसपी चंद्रशेखर सोलंकी थे। दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई थी। कुछ दिन बाद लड़ाई सांसद वर्सेज एसपी हो गई थी। सांसद कोर्ट कचहरी के जानकार थे लिहाजा पुलिस को परेशान होना पड़ा और आखिर में कुछ समय के बाद मामला शांत हुआ।
सांसदगीरी तो चली नहीं, ये अच्छा काम : सज्जन सिंह वर्मा
कांग्रेस ने सांसद पर तंज कसा है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि सांसदगीरी तो चल नहीं पाई इसलिए रोजगार के लिए कुछ काम तो ढूंढना पड़ेगा। पॉपकार्न बेचना अच्छा काम है। कभी भजिए बनाते हैं तो कभी पॉपकार्न, विकास से तो कोई मतलब है नहीं। प्रधानमंत्री महंगाई से लोगों को तल रहे हैं और उनके सांसद भजिए और पॉपकार्न तल रहे हैं।
