{"_id":"58a80dd54f1c1b931ad854dd","slug":"madhya-pradesh-bjp-mla-objectionable-comments-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक का किसानों पर आपत्तिजनक बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक का किसानों पर आपत्तिजनक बयान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Feb 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
विवादित बयानबाजी देनें में भाजपा के एक ओर विधायक का नाम जुड़ गया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक कार्यक्रम में कहा कि मरे वो किसान हैं जो किसान काम कम और सब्सिडी चाटने का व्यापार ज्यादा करते हैं। यह पहली बार नहीं है कि उन्होंने इस तरह का आपत्तिजनक बयान दिया है इससे पहले भी वे अपने बयानों के चलते विवादों में रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा इससे पहले भी कई बार विवादाो में रहे हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वालो पर कहा कि ये वैसे ही लोग हैं जो अपने मां-बाप के सुहागरात का वीडियो देखने के बाद ही अपने मां-बाप पर भरोसा करते हैं। विधायक के इन बयानों से भाजपा भी असमंजस में है।
विज्ञापन
