फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh BJP minister Vijay Shah says students should Answer roll call with Jai Hind

MP के मंत्री का निर्देश- 'जय हिंद' से दें हाजिरी का जवाब, 'यस सर, यस मैडम' में देशभक्ति नहीं

Mon, 27 Nov 2017 09:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 27 Nov 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh BJP minister Vijay Shah says students should Answer roll call with Jai Hind
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता विजय शाह ने कहा है कि स्कूल में हाजरी बोलने पर बच्चे अगर 'यस सर, यस मैडम' में जवाब देते हैं तो इससे देशभक्ति नहीं दिखाती, इसलिए इनकी जगह अब छात्रों को जय हिंद बोलना चाहिए।

विज्ञापन


सेल्फी की होड़ में विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रगान का अपमान
विज्ञापन


रविवार (26 नवंबर) को एनसीसी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय शाह ने ऐलान किया कि आने वाले दिनों में इसको जरूरी करने के लिए एक सरकारी सर्रकुलर जारी किया जाएगा जिसके बाद 1.22 लाख सरकारी स्कूलों में हाजरी के वक्त 'जय हिंद' बोलना जरूरी हो जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि प्राइवेट स्कूलों को भी इससे संबंधित एडवाइजरी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शाह ने सितंबर में सतना जिले के स्कूलों में यह सब प्रयोग के तौर पर शुरू भी करवाया था। तब उन्होंने कहा था कि अगर प्रयोग सफल रहा तो इसे बाकी स्कूलों में भी लागू किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों में तिरंगा फहराना और राष्ट्रगान गाना पहले से जरूरी है। विजय शाह ने यह बयान शौर्य स्मारक पर हुए कार्यक्रम में दिया, जिसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल किया था। वहां अबतक 11 लाख लोग घूमने जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed