फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: BJP leaders accused of possession of Gaushala land in Katni, Diggi wrote a letter to CM

Madhya Pradesh: कटनी में गौशाला की भूमि पर भाजपा नेताओं के कब्जा करने का आरोप,  दिग्गी ने सीएम को लिखा पत्र 

Mon, 06 Jun 2022 07:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 06 Jun 2022 07:20 PM IST
सार

कटनी की श्री गौशाला की 231 एकड़ जमीन को भाजपा नेताओं के संरक्षण कर बेचने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है। इस संबंध में दिग्गी ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा की पूर्व जिला महामंत्री और गौरक्षा समिति की प्रदेश प्रभारी चित्रा शर्मा की शिकायत को आधार बनाया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: BJP leaders accused of possession of Gaushala land in Katni, Diggi wrote a letter to CM
दिग्विजय सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कटनी की श्री गौशाला की 231 एकड़ जमीन को भाजपा नेताओं के संरक्षण कर बेचने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है। इस संबंध में दिग्गी ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा की पूर्व जिला महामंत्री और गौरक्षा समिति की प्रदेश प्रभारी चित्रा शर्मा की शिकायत को आधार बनाया है।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसके साथ गौरक्षा समिति की प्रदेश प्रभारी और कटनी जिला भाजपा की पूर्व महामंत्री चित्रा शर्मा के विधायक एवं पूर्व महापौर संदीप जायसवाल की शिकायत का पत्र भी अटैच किया है। दिग्गी ने सीएम से शिकायत की निष्पक्ष जांच करने, भूमाफियाओं से सांठगांठ करने वाले लोगों तथा आवेदिका के परिवार पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि श्री गौशाला कमेटी,कटनी की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी तथा वर्ष 1938-39 में उसका नियमानुसार पंजीयन हुआ। श्री गौशाला के पास लगभग 231 एकड़ भूमि तथा कई प्रकार की चल एवं अचल संपत्तियां थी। जिसे वर्तमान विधायक एवं भाजपा नेताओं के संरक्षण में खुर्द-बुर्द करके भूमाफियाओं को बेचा जा रहा है। आजादी के बाद पश्चिमी पाकिस्तान से आये परिवारों के पुनर्वास के लिये 1960 में लगभग 399 एकड़ भूमि अर्जित की गई थी, जिसमें से 1177 परिवारों को 233 एकड़ शासकीय तथा 166 एकड़ अशासकीय भूमि अर्जित कर 233 एकड़ पर भूखण्डों के आवासीय एवं व्यवसायिक पट्टे दिये गये थे। शेष भूमि पर भाजपा नेताओं द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया और उसे भूमाफियाओं को बेच दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वर्तमान विधायक एवं पूर्व महापौर के खिलाफ लोकायुक्त में वर्ष 2013 से भ्रष्टाचार एवं घोटालों के प्रकरण दर्ज है, किन्तु आपकी सरकार के दबाव में 9 साल बाद भी उनके विरूद्ध कोई कार्यवाही नही की गई है। आपकी पार्टी के नेताओं द्वारा किये गये अवैध निर्माणों को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा 20.01.2015 को अवैध निर्माण तोड़ने के आदेश देने के बावजूद भी आज दिनांक तक अवैध निर्माण को नही तोड़ा गया है तथा नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सिर्फ उन्हें नोटिस देकर खानापूर्ति की गई है।

 
आवेदिका भाजपा की पूर्व जिला महामंत्री एवं ब्राह्मण संगठन की पदाधिकारी है तथा गौरक्षा समिति मध्यप्रदेश की प्रभारी है। वे उत्कृष्ट विद्यालय, कटनी के सामने स्थित गौशाला की रिक्त भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किये जाने का विरोध करती आ रही है तथा उन्होंने इसकी शिकायतें भी की है, जिसकी जांच जारी है। इसी बात को लेकर आपकी पार्टी के नेताओं और भूमाफियाओं ने जनवरी 2022 में आवेदिका के घर पर उनकी अनुपस्थिति में हमला किया तथा 10 लाख रूपये की निर्माण सामग्री को लूट कर ले गये। आवेदिका की बहुओं के साथ मारपीट की गई और उन्हें गालियं दी गई। किन्तु पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नही की गई है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed