{"_id":"6229c66df0b5cb353b76bff6","slug":"madhya-pradesh-bjp-ahead-in-election-results-of-4-states-workers-danced-happily-in-cm-s-home-district-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: 4 राज्यों के चुनाव परिणामों में भाजपा आगे, सीएम के गृह जिले में खुशी से झूमें कार्यकर्ता, मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: 4 राज्यों के चुनाव परिणामों में भाजपा आगे, सीएम के गृह जिले में खुशी से झूमें कार्यकर्ता, मनाया जश्न
Thu, 10 Mar 2022 03:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Mar 2022 03:08 PM IST
सार
देश के पांच राज्यों में से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को मिल रही बढ़त से मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
सीहोर में जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के पांच राज्यों में से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को मिल रही बढ़त से मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश के कई हिस्सों में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। जीत के उत्साह में कार्यकर्ता आतिशबाजी कर नाच गाकर जश्न मना रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में बीजेपी जिला अध्यक्ष रवि मालवीय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और जमकर नृत्य किया।
5 राज्यों में संपन्न हुए चुनाव के प्रारंभिक रुझानों में भाजपा 4 राज्यों यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में आगे है। रुझानों में बढ़त को देखते हुए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका भी लगा है।
विज्ञापन
5 राज्यों में संपन्न हुए चुनाव के प्रारंभिक रुझानों में भाजपा 4 राज्यों यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में आगे है। रुझानों में बढ़त को देखते हुए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका भी लगा है।
विज्ञापन
