{"_id":"61960e7d64c21e477c749429","slug":"madhya-pradesh-bhumi-pujan-of-8-metro-stations-in-bhopal-on-19-november-indore-on-26-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भोपाल में 8 मेट्रो स्टेशनों का भूमिपूजन 19 नवंबर को, इंदौर में 26 नवंबर को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भोपाल में 8 मेट्रो स्टेशनों का भूमिपूजन 19 नवंबर को, इंदौर में 26 नवंबर को
Thu, 18 Nov 2021 01:57 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:57 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 नवंबर को भोपाल और 26 नवंबर को इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन करेंगे। पहले चरण के लिए मेट्रो स्टेशन बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट्स के काम में तेजी लाई जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 नवंबर को भोपाल मेट्रो और 26 नवंबर को इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन करेंगे। भोपाल में पहले चरण में तैयार हो रहे रूट के 8 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट में सुभाष नगर से एम्स तक के रूट को पहले चरण में रखा गया है। इसमें 421 करोड़ रुपये की लागत से 8 मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं। एम्स से सुभाष नगर तक 6.22 किमी के प्रायोरिटी रूट पर 19 नवंबर से स्टेशन बनाने के काम की शुरुआत होगी। तमिलनाडु की कंपनी यूआरसी कंस्ट्रक्शन को यह स्टेशन बनाने का ठेका मिला है। एम्स के गेट नंबर-3 के पास मेट्रो स्टेशन बनाने का भूमिपूजन होगा।
इंदौर और भोपाल के मेट्रो प्रोजेक्ट्स की शुरुआत 2018 में हुई थी। अगस्त 2023 तक भोपाल प्रोजेक्ट पूरा करने का टारगेट रखा है। भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट पर 6 हजार 941 करोड़ और इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर 7 हजार 580 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
भोपाल में पहले चरण में 8 स्टेशन बनेंगे
एम्स से सुभाष नगर अंडरब्रिज तक आठ स्टेशन बनेंगे। इनमें एम्स, अलकापुरी, डीआरएम ऑफिस, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, डीबी सिटी, एमपी नगर जोन-1, आयकर भवन और सुभाष नगर अंडरब्रिज शामिल हैं। दो साल में यह स्टेशन बन जाएंगे। यह स्टेशन 100 मीटर लंबे और 14 मीटर चौड़े होंगे। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और डीबी सिटी पर फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। सुभाष नगर ओवरब्रिज के पास डिपो बनेगा। यहां 4 मेट्रो खड़ी हो सकेंगी।
रानी कमलापति स्टेशन से कनेक्ट होगी भोपाल मेट्रो
देश के पहले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को भोपाल मेट्रो से जोड़ने की योजना है। स्टेशन के ठीक सामने मेट्रो की लाइन रहेगी। पिलर का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। ऊपर के स्लैब लगते ही रानी कमलापति स्टेशन से मेट्रो कनेक्ट हो जाएगा।
इंदौर में 10 किमी के हिस्से में 9 स्टेशन बनेंगे
इंदौर में पहले चरण में 10 किमी का रूट तय हुआ है। एमआर-10 से गांधीनगर को जोड़ा जाएगा। इस रूट पर नौ स्टेशन बनाए जाने हैं। इसका ठेका पिछले महीने ही दिया गया है।