फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Beer will be cheaper in the state, a proposal to reduce import duty will be sent to the cabinet

Madhya Pradesh: प्रदेश में बियर सस्ती होगी, आयात शुल्क घटाने का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा जाएगा

Fri, 27 May 2022 12:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 27 May 2022 12:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में बियर और शराब सस्ती होगी। गुरुवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मंत्री समूह ने तय किया है कि बियर पर आयात शुल्क घटाने संबंधी सहमति पर प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजा जाएगा।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Beer will be cheaper in the state, a proposal to reduce import duty will be sent to the cabinet
मंत्रालय में मंत्री समूह की बैठक आयोजित हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बियर और शराब सस्ती होगी। गुरुवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मंत्री समूह ने तय किया है कि बियर पर आयात शुल्क घटाने संबंधी सहमति पर प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

  
मध्य प्रदेश की आबकारी नीति 2022-23 को लेकर मंत्री समूह की गुरुवार को बैठक मंत्रालय में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आबकारी और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मंत्री समूह ने बियर पर आयात शुल्क प्रति बल्क लीटर 30 रुपये से घटाकर 20 रुपये करने और वाइन पर भी आयात शुल्क को 10 रुपये प्रति प्रूफ लीटर से घटाकर 5 रुपये प्रति प्रूफ लीटर करने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश प्रमुख सचिव आबकारी दीपाली रस्तोगी को दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, इससे पहले मंगलवार को मंत्री समूह की बैठक हुई थी। इसमें मंत्री समूह ने बियर और शराब पर आयात शुल्क घटाने का निर्णय लिया था। जिस पर अंतिम निर्णय गुरुवार को होने वाली बैठक में लेने की बात कही गई थी। गुरुवार की बैठक में मंगलवार को बनी सहमति का प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट को भेजने के आदेश मंत्री समूह ने अधिकारियों को दिए है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed