फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh BBA Student Commit suicide with bike jump in 500 feet deep ditch

मध्यप्रदेश: 'जिंदगी से तंग हो गया' बोला बीबीए का छात्र, बाइक समेत 500 फीट गहरी खाई में कूदा

Thu, 17 Jun 2021 10:50 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: कुमार संभव Updated Thu, 17 Jun 2021 10:50 PM IST
सार

500 फीट गहरी खाई में छलांग लगाने से पहले छात्र ने दो लोगों को कॉल किया था। इनमें पहला शख्स उसका दोस्त कुणाल चौहान था। वहीं, दूसरा व्यक्ति राजेंद्र नगर में मोबाइल की दुकान चलाने वाला हुजैफा अली था।

विज्ञापन
Madhya Pradesh BBA Student Commit suicide with bike jump in 500 feet deep ditch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक पिकनिक स्पॉट पर बीबीए के छात्र ने बाइक समेत 500 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र ने यह खौफनाक कदम उठाने से पहले अपने दोस्त व बॉस को इसकी जानकारी दी थी। 

विज्ञापन


फिल्मी स्टाइल में की आत्महत्या
जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या की यह हैरतअंगेज घटना बुधवार (16 जून) को हुई। बताया जा रहा है कि इंदौर की महू तहसील के बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित जाम गेट की खुली रेलिंग से छात्र ने बाइक समेत छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, छात्र का नाम प्रिंस था। वह राजेंद्र नगर में रहता था। 
विज्ञापन


छलांग लगाने से पहले दो लोगों को किया कॉल
बताया जा रहा है कि 500 फीट गहरी खाई में छलांग लगाने से पहले छात्र ने दो लोगों को कॉल किया था। इनमें पहला शख्स उसका दोस्त कुणाल चौहान था। वहीं, दूसरा व्यक्ति राजेंद्र नगर में मोबाइल की दुकान चलाने वाला हुजैफा अली था। दरअसल, प्रिंस हुजैफा की दुकान पर काम करता था। उसने दोनों से कहा कि वह अपनी जिंदगी से परेशान है। अब जीना नहीं चाहता। इसके बाद छात्र ने जाम गेट की ऊंची पहाड़ी से बाइक समेत छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से कही थी यह बात
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। साथ ही, छात्र का शव और बाइक ढूंढ निकाला। बताया जा रहा है कि छात्र घर पर घूमने की बात कहकर निकला था, लेकिन जाम गेट पर पहुंचकर दोस्त को फोन करके खुदकुशी करने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed