{"_id":"5bf16418bdec22694f461fc1","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-congress-writes-to-ec-over-pm-modi-remark-on-kamalnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गुंडों को टिकट' बयान पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की पीएम मोदी की शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गुंडों को टिकट' बयान पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की पीएम मोदी की शिकायत
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Nov 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी की चुनाव आयोग से शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के छिंदवाडा़ में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में उनके बयान को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस ने पीएम मोदी के इस दावे पर कि कमलनाथ ने एक अंदरुनी बैठक में गुंडों, बदमाशों को टिकट देने की बात कही थी, चुनाव आयोग का रुख किया है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर पीएम मोदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की है। चिट्ठी में कहा गया है कि छिंदवाडा़ की रैली में पीएम ने झूठ कहा कि कमलनाथ ने एक बैठक में गुंडों-बदमाशों को टिकट देने की बात कही थी।
विज्ञापन
बता दें कि इसी तरह का वीडियो पिछले महीने वायरल हुआ था जिसमें कलमनाथ गुंडों को भी टिकट देने की बात कह रहे हैं बशर्ते वह चुनाव जीतने की क्षमता रखता हो। इसे लेकर तब भी कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
पीएम मोदी ने छिंदवाड़ा की रैली में इसे लेकर कमलनाथ को घेरा और जनता से पूछा कि क्या वह ऐसे नेता को वोट देना चाहेगी जो गुंडों-बदमाशों को भी टिकट देने की वकालत करता हो। अब इसी भाषण को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का रुख किया है।

#MadhyaPradesh Congress Committee writes to EC alleging violation of Model Code of Conduct by PM.Letter states that PM in his public rally in Chhindwara lied when he said,‘Kamal Nath says in a video that Congress will give tickets to goons,all it needs is a candidate who can win” pic.twitter.com/BuvAL5yJIO
— ANI (@ANI) November 18, 2018