{"_id":"5bf2ab45bdec225e6965912f","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-2018-yogi-adityanath-attacks-rahul-gandhi-temple-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ ने राहुल को घेरा: मंदिर में घुटनों पर बैठते थे तो पुजारी ने बताया ये मस्जिद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ ने राहुल को घेरा: मंदिर में घुटनों पर बैठते थे तो पुजारी ने बताया ये मस्जिद नहीं
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Nov 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
राहुल पर योगी का बड़ा हमला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश चुनाव में प्रचार की सरगर्मी तेज रफ्तार से बढ़ रही है। आज योगी आदित्यनाथ ने चार जगहों पर जनसभाएं कीं। वो रतलाम की आलोट विधानसभा, धार जिले की बदनावर सीट, खंडवा और महू में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते नजर आए।
धार में राहुल पर बड़ा हमला बोलते हुए योगी ने कहा, "गुजरात में राहुल ने बहुत मंदिरों के दर्शन किए लेकिन जब मंदिर में दर्शन के वक्त वो घुटनों पर बैठे तो पुजारी को बोलना पड़ा कि ये मंदिर है मस्जिद नहीं है।"
उत्तर प्रदेश में शहरों के नाम बदलने को लेकर भी योगी ने चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की। उन्होंने आलोट में थावरचंद गहलोत के बेटे जितेंद्र गहलोत के लिए प्रचार करते समय कहा, "कांग्रेस ने ही राम जन्मभूमि विवाद को लटकाने का काम किया है। हमने तो जन्म स्थली के साथ जनपद का नाम भी अयोध्या कर दिया। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया, जो उसकी सही पहचान प्रदर्शित करता है। यह कांग्रेस भी कर सकती थी, लेकिन नहीं किया। कांग्रेस ने तो विरासत में भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद दिया है।"
विज्ञापन
योगी ने प्रधानमंत्री मोदी की बात दोहराई और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को जमकर घेरा। योगा आदित्यनाथ ने कहा कि दो साल में प्रदेश में 2 लाख करोड़ का पूंजी निवेश हुआ, जो इस बात को साबित करता है कि राज्य ने औद्योगिक विकास में लंबी छलांग लगाई है। कांग्रेस के समय तो भ्रष्टाचार इतना था कि खुद राजीव गांधी को कहना पड़ा था कि मैं केंद्र से 100 रुपए देता हूं तो नीचे 10 रुपए पहुंचते हैं। वो 90 रुपए कहां जाता था, वो रुपया कांग्रेस के दलाल हजम कर जाते थे।
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।