फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Shivraj Chouhan son Kartikeya protest Budhni

मध्यप्रदेश चुनाव: मुख्यमंत्री शिवराज के गढ़ में बेटे कार्तिकेय का विरोध, वीडियो वायरल

Thu, 15 Nov 2018 06:34 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Nov 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Shivraj Chouhan son Kartikeya protest Budhni
बुधनी में कार्तिकेय सिंह का विरोध
विज्ञापन


कहने को सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गढ़ मानी जाती है लेकिन फिलहाल उन्हें यहां काफी विरोध झेलना पड़ रहा है। आज जब उनके बेटे कार्तिकेय प्रचार के लिए क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें लोगों के जोरदार विरोध का सामना करना पड़ा। कार्तिकेय, ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क के लिए पहुंचे थे। 

यहां ग्रामीणों ने उनके सामने पानी और सड़क की समस्या रख दी। जिसको लेकर थोड़ी ही देर में माहौल गरमा गया। जब कार्तिकेय के साथ चल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों को शांत कराने की कोशिश की तो हंगामा और बढ़ गया। वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि कार्तिकेय के सुरक्षाकर्मियों ने मीडिया को पूरे मामले को कैमरे में कैद करने से रोकने की कोशिश भी की जिसे लेकर मीडिया में नाराजगी साफ नजर आई। किसी तरह ग्रामीणों को जल्द समस्या दूर होने का आश्वासन देकर शांत कराया गया। कहा जा रहा है कि लगातार होते विरोध ने भाजपा के बड़े नेताओं को मंथन पर मजबूर कर दिया है। 
विज्ञापन

दरअसल, इससे पहले शिवराज की पत्नी साधना सिंह को भी बुधनी में प्रचार के दौरान भारी विरोध झेलना पड़ा था। 

इस बार मैदान में कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को उतारा है। कहा जा रहा हैै कि जातिगत समीकरणों के चलते मुकाबला कड़ा साबित हो सकता है। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed