फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh assembly elections 2018: Satta ka Semifinal in Sagar

सत्ता का सेमीफाइनल: सागर के लोगों की शिकायत, बिल पूरे महीने का लेकिन पानी सिर्फ 15 दिन आता है

Fri, 23 Nov 2018 05:17 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly elections 2018: Satta ka Semifinal in Sagar
सत्ता का सेमीफाइनल
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोड़ पकड़ रहा है। यहां 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा सागर। संवाददाता वैभव कुमार ने आम लोगों और जनप्रतिनिधियों से बात की।
विज्ञापन


उन्होंने जानने की कोशिश की कि आखिर यहां की जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना कि जनप्रतिनिधि क्या कहते हैं। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि सागर में कैसे हैं जमीनी हालात और किसका पलड़ा है भारी।
विज्ञापन


सागर भाजपा का गढ़ रहा है और यहां से दो विधायक कैबिनेट मंत्री भी हैं। बहस के दौरान कांग्रेस नेता सुरेंद्र चौबे ने कहा कि 1993 से ये सीट भाजपा के पास रही है। विधायक, मेयर सभी भाजपा के हैं। मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, लोगों को रोजगार चाहिए। पुलिस अकादमी ने भाजपा सरकार ने गायब करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि 15 साल पहले वाकई सड़क की हालत खराब थी, 2 किलोमीटर आधे घंटे में तय होते थे, आज सड़क तो बनी है लेकिन गुणवत्ता नहीं है। कुछ समय गड्ढे बन जाते हैं।


इसके जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि यहां से तिगड्डा तक सड़क अच्छी है, गुणवत्ता है। शहर में बढ़िया सड़कें बनाई गई हैं। हालांकि, बरसात में डामर हल्का फुल्का उखड़ जाता है। 

एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि पूरे महीने भर का बिलजी बिल आता है लेकिन पानी 15 दिन ही आता है। एक युवा ने कहा कि एक दिन छोड़कर पानी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed