फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Vidhan Sabha Election 2018: Election officer death in indore guna

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: इंदौर और गुना में चुनावी ड्यूटी के दौरान 3 अधिकारियों की मौत

Wed, 28 Nov 2018 11:44 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 28 Nov 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
MP Vidhan Sabha Election 2018: Election officer death in indore guna
EVM
मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों के आगे लंबी कतारे देखने को मिल रही हैं। इस सब के बीच चुनाव ड्यूटी के दौरान 55 वर्षीय सहायक शिक्षक की बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नेहरू नगर के एक मतदान केंद्र में चुनाव ड्यूटी कर रहे 55 साल के कैलाशचंद्र पटेल को वोटिंग शुरू होने से घंटा भर पहले सुबह सात बजे के आस-पास दिल का दौरा पड़ा। उन्हें एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचायी जा सकी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पटेल नजदीकी कस्बे महू के एक सरकारी विद्यालय में बतौर सहायक शिक्षक तैनात थे।

अधिकारी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान दम तोड़ने वाले सरकारी कर्मचारी के परिवार को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गुना के बमोरी विधानसभा के परांठ मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे चुनाव अधिकारी सोहनलाल बाथम की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह मतदाताओं को लाइन में लगा रहे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा आ गया और उनकी मौत हो गई।

(इनपुट- भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed