{"_id":"5bebfe5fbdec22698b7fdc64","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-2018-brahmanand-vishnu-fight-over-berasia-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल की बैरसिया विधानसभा सीट पर गजब मुकाबला, भिड़ेंगे 'ब्रह्मा' और 'विष्णु'!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल की बैरसिया विधानसभा सीट पर गजब मुकाबला, भिड़ेंगे 'ब्रह्मा' और 'विष्णु'!
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Nov 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
बैरसिया से विष्णु खत्री और ब्रह्मानंद रत्नाकर होंगे आमने-सामने
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की बैरसिया विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। 'विष्णु' के सामने 'ब्रह्मा' की ललकार होगी। भाजपा के विष्णु खत्री बैरसिया से मौजूदा विधायक हैं। उनके सामने होंगे भाजपा के बागी ब्रह्मानंद रत्नाकर जो निर्दलीय खड़े हैं। आज नाम वापसी का आखिरी दिन था और ब्रह्मानंद ने नामांकन वापस नहीं लिया है।
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
ये नौबत क्यों आई?
दरअसल, भाजपा ने इस बार विष्णु खत्री को रिपीट किया है। वो 2013 में बैरसिया से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। लेकिन टिकट की आस ब्रह्मानंद रत्नाकर को थी। जब टिकट नहीं मिला तो बागी तेवर दिखाते हुए उन्होंने निर्दलीय ही नामांकन दाखिल कर दिया। साल 2008 में रत्नाकर ने कांग्रेस के हीरालाल को इसी सीट पर 23 हजार वोट से हराया था। बैरसिया को भाजपा का किला माना जाता है। कांग्रेस महज दो बार इस सीट पर काबिज हो पाई है। साल 1957 और 1998 में। पर्चा दाखिल करने के बाद रत्नाकर ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता के कहने पर ही नामांकन भरा है। उन्होंने 50 हजार वोट से जीतने का दावा किया।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
