फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh assembly election2018 congress-BJP tussle over CM face

मध्यप्रदेश में 'चेहरे' के सवाल पर भाजपा और कांग्रेस में वार-पलटवार का खेल

Fri, 16 Nov 2018 04:43 AM IST
अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Nov 2018 04:43 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election2018 congress-BJP tussle over CM face
कांग्रेस-

विज्ञापन

विधानसभा चुनावों की शुरुआत के साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। माना जा रहा था कि एमपी में भाजपा अपनी जीत की हैट्रिक को अब और आगे नहीं ले जा पाएगी। कई सर्वे में भी इसी बात के संकेत मिल रहे थे। लेकिन कुछ दिनों पूर्व कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच कथित तनातनी की खबरें चर्चा में आ गईं। 

हालांकि दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों ने इसे गलत बताया। लेकिन भाजपा इसे ले उड़ी और उसके प्रचार तंत्र ने न सिर्फ दिग्विजय और सिंधिया के बीच बल्कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से भी ज्योतिरादित्य के बीच भी कथित मनमुटाव की चर्चा को हवा दे दी। भाजपा की रणनीति है कि नेताओं की फूट और शिवराज के मुकाबले कोई चेहरा न दे पाने की कांग्रेस की मजबूरी का फायदा उठाया जाए। पार्टी को लगता है कि अगर वह जनता में कांग्रेसी नेताओं में 'फूट' होने का संदेश देने में सफल होती है तो उसे इसका सीधा फायदा मिल सकता है। यही कारण है कि आज मध्यप्रदेश में चुनावी दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने कांग्रेस को शिवराज के मुकाबले कौन के मुद्दे पर घेरने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन कांग्रेस ने जवाबी सवाल दागा कि महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार में भाजपा ने कौन सा चेहरा दिया था।   

विज्ञापन

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज बड़वानी और शाजापुर में चुनावी रैली की। लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस के चेहरे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पार्टी का चेहरा कौन है यह स्पष्ट नहीं है जबकि भाजपा के पास मध्यप्रदेश में शिवराज जैसा दमदार चेहरा है। अमित शाह के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा की असलियत यह है कि सामने से उसका चेहरा कुछ और होता है, जबकि काम की असलियत कुछ और होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनावों में 'विकास' का चेहरा लोगों को दिखाया था, लेकिन जब से उनकी सरकार आई है तब से लोग देख रहे हैं कि भाजपा का असली चेहरा 'विनाश' हो गया है। भाजपा ने दो करोड़ नौकरियों का चेहरा युवाओं को दिखाया था, लेकिन पूरे देश के युवा अब भाजपा में 'बेरोजगारी' का चेहरा देख रहे हैं। भाजपा ने सपना गरीबों के हित का दिखाया था लेकिन पूरा देश देख रहा है कि वह 'सूट-बूट' वालों के हित में काम कर रही है।

 

राहुल गांधी की टीम की अहम सदस्य प्रियंका ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात है तो भाजपा को बताना चाहिए कि हरियाणा और महाराष्ट्र में उसने किसके चेहरे पर चुनाव लड़ा था। जाहिर है कि उन्होंने बाद में अपने मनपसंद व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद पर बैठा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में परंपरा रही है कि चुनाव के बाद चुने गए विधायक अपना नेता चुनती है और मध्यप्रदेश में भी ऐसा ही होगा।

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed