फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh assembly election results 2018: Shivraj chouhan congrats Kamal nath

मध्यप्रदेश: शिवराज ने दी कमलनाथ को दी बधाई, वादों की भी दिलाई याद

Fri, 14 Dec 2018 02:14 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Dec 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh assembly election results 2018: Shivraj chouhan congrats Kamal nath
शिवराज चौहान ने दी कमलनाथ को बधाई
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को बधाई दी है। साथ ही जनता से किए वादे निभाने की भी याद दिलाई। आज शिवराज ने कहा, मैं कमलनाथ जी को बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि वह उन सभी वादों को पूरा करेंगे जो उन्होंने जनता से किए हैं। साथ ही उन योजनाओं को भी जारी रखेंगे जो हमारी सरकार ने चलाई थी। 
विज्ञापन



बता दें कि भारी माथापच्ची के बाद कांग्रेस हाईकमान ने कमलनाथ को नया सीएम बनाने का फैसला लिया है। 11 दिसंबर को नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद से सीएम पद को लेकर कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया आमने-सामने थे। दो दिन हुए बैठकों के कई दौर के बाद फैसला कमलनाथ के पक्ष में आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 114 सीटों पर कब्जा जमाया हालांकि वह बहुमत से 2 सीट दूर रह गई। भाजपा ने कड़ी टक्कर दी और उसे 109 सीटें मिलीं। इस तरह प्रदेश में भाजपा के 15 साल के शासन का अंत हो गया। शिवराज ने 2005 में सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद वह लगातार 13 साल तक सीएम रहे। वह मध्यप्रदेश के सियासी इतिहास में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने वाले पहले नेता हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed