फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh assembly election 2018: Electoral issues of Siwni Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: सिवनी में बेरोजगारी के अलावा भी कई मुद्दे

Mon, 19 Nov 2018 04:58 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Updated Mon, 19 Nov 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election 2018: Electoral issues of Siwni Madhya Pradesh
अमर उजाला चुनाव रथ सिवनी में - फोटो : Amar Ujala
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोड़ पकड़ रहा है। यहां 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा सिवनी। संवाददाता वैभव कुमार ने लोगों से बात कर यहां हालात का जायजा लिया। 
विज्ञापन




उन्होंने जानने की कोशिश की कि आखिर यहां की जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना कि जनता के मन में क्या है। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि सिवनी में क्या हैं जमीनी हालात। 
विज्ञापन


सिवनी में एक व्यापारी ने बताया कि कारोबारी वर्ग को जीएसटी से परेशानी हुई है। उद्योगों को बढ़ावा नहीं दिया गया है। जिससे नई नौकरियां पैदा नहीं हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक ने कहा कि बेरोजगारी बड़ी समस्या है। नेता चुनाव में सिर्फ वादे करते हैं लेकिन वो पूरी नहीं होती। पिछले चुनाव का वाकया बताते हुए उसने कहा, "शिवराज सिंह चौहान ने बेरोजगारों को लोन देने का वादा किया था और कहा था कि बैंक जाने और मेरे नाम से लोन ले लेना। बैंक पहुंचने पर अधिकारियों ने कहा - जाओ शिवराज सिंह से दस्तखत कराके लाओ तब लोन देंगे।" 

पेशे से फोटोग्राफर एक व्यक्ति ने कहा इस बार चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा होगा। शिवराज सिंह चौहान ने पिछले 15 सालों से युवाओं को बेरोजगार बना दिया है। 


सिवनी मालवा विधानसभा में देखा जाये तो चुनाव में मंहगाई सड़क, पानी, बिजली और रोजगार के साथ ही अतिक्रमण और भ्रटाचार के मुद्दे हैं। इनको लेकर आए दिन सत्ता के खिलाफ आंदोलन हुए और शिकायतें होती रही हैं। नगर में मुख्य मार्ग और बायपास मार्ग के साथ अतिक्रमण, यातायात, पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से आमजन दुखी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed