फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh assembly election 2018: EC Seized more than 51.29 crore so far under code of conduct

मध्यप्रदेश: चुनाव आयोग ने बताया- आचार संहिता के तहत अब तक 51.29 करोड़ से ज्यादा रुपये जब्त

Thu, 15 Nov 2018 04:01 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 15 Nov 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election 2018: EC Seized more than 51.29 crore so far under code of conduct
मध्य प्रदेश चुनाव आयोग
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में चुनावी हलचल तेज हो गई है। नेता धनबल के इस्तेमाल से परहेज नहीं कर रहे। चुनाव की घोषणा के बाद से आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के तहत अब तक कुल 51.29 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध नगदी और सामग्री जब्त की गई है। 
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने बुधवार को भोपाल में संवाददाताओं को बताया, "मध्यप्रदेश में निर्वाचन की घोषणा के बाद से अब तक की गई कार्यवाही में 21.63 करोड़ रूपये से अधिक नकद, 7.44 करोड़ से अधिक का अवैध सोना और चांदी, 10 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध शराब, 5.61 करोड़ से अधिक का मादक पदार्थ तथा 6.56 करोड़ रुपये से अधिक की अन्य सामग्री जब्त की गई है।" 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने बताया कि मध्यप्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत 19 करोड़ रुपये अवैध नगदी जब्त की गई थी। 

उन्होंने बताया कि आयोग ने राज्य की कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा की और राज्य प्रशासन और पुलिस को कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed