{"_id":"62a198f2428bb25cff51e616","slug":"madhya-pradesh-arun-yadav-shared-viral-video-of-gwalior-bjp-district-president-drinking-alcohol-makhijani-said-drinking-soup-is-a-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: अरुण यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष का शराब पीते हुए वीडियो किया शेयर, माखीजानी बोले- सूप पीना अपराध है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: अरुण यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष का शराब पीते हुए वीडियो किया शेयर, माखीजानी बोले- सूप पीना अपराध है
Thu, 09 Jun 2022 12:23 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:23 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने भाजपा जिला ग्वालियर अध्यक्ष कमल माखीजानी का शराब पीते हुए वीडियो शेयर कर तंज कसा।
विज्ञापन
बीजेपी ग्वालियर जिला अध्यक्ष का शराब पीते वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने ग्वालियर के भाजपा अध्यक्ष कमल माखीजानी का शराब पीते हुए वायरल वीडियो शेयर किया। साथ ही कहा कि यह भाजपा का असली चाल और चरित्र है।
वायरल वीडियो में माखीजानी के एक हाथ में सूप की कटोरी है और उनके सामने की टेबल पर शराब का गिलास रखा है। जिसे वह वीडियो में उठा कर पीते हुए भी दिख रहे हैं। इस पर अरुण यादव ने वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया कि यह है भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है। ग्वालियर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी शराब पीते हुए वायरल वीडियो है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा कि आपके जिला अध्यक्ष प्रदेश में ऐसे नशाबंदी का जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में जागरूकता अभियान के जरिए नशाबंदी की अपील कर चुक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराबबंदी को लेकर आंदोलन चला रही हैं। बता दें उमा भारती ने कुछ दिन पहले ही राजधानी भोपाल के आशिमा मॉल के सामने शराब की दुकान के अहाते के सामने चौपाल लगाई थी। उन्होंने कहा था कि शराबियों की संख्या बढ़ रही है। उमा भारती ने सुंदरकांड की चौपाई सुनाई कि विनय न मानत जलधि जड़, गए तीन दिन बीत। बोले राम सकोप तब, भय बिन होय न प्रीत।
माखीजानी बोले सूप पीना अपराध है
वहीं, इस मामले पर भाजपा ग्वालियर महानगर जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि क्या किसी जगह बैठकर सूप पीना अपराध है। मैं किसी जगह बैठ कर सूप भी नहीं पी सकता। मैं शराब नहीं पी रहा हूं। गिलास से पानी पी रहा हूं।