{"_id":"5f268a0dc6570722e865f816","slug":"madhya-pradesh-armed-miscreants-kidnap-mother-daughter-and-gang-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः हथियारबंद बदमाशों ने मां-बेटी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः हथियारबंद बदमाशों ने मां-बेटी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
Sun, 02 Aug 2020 03:10 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 02 Aug 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में 40 वर्षीय एक महिला एवं उसकी 12 वर्षीय बेटी का हथियारबंद छह बदमाशों ने कथित रूप से अपहरण कर दोनों के साथ सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर शाहपुर थानांतर्गत ग्राम बोदरली के पास शुक्रवार-शनिवार रात को घटी।
विज्ञापन
खरगोन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक तिलक सिंह ने रविवार को बताया, ‘जंगल से लगे एकांत में स्थित गिट्टी के क्रेशर प्लांट पर शुक्रवार-शनिवार रात को आए हथियारबंद छह बदमाश परिवार के मुखिया को बंधक बनाकर उसकी 40 वर्षीय पत्नी और 12 वर्षीय बेटी को समीप के केले के खेत में ले गए और मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।’ उन्होंने कहा कि बदमाश परिवार के पास से नगद राशि और मोबाइल भी लूटकर ले गए हैं।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दल गठित किए गए हैं। इन दलों को घटनास्थल से लगे महाराष्ट् के बुलढाणा और जलगांव जिले के कई स्थानों पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इन बदमाशों के महाराष्ट्र की ओर भागने की आशंका है। सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रहने वाला है और लंबे समय से यहां रह रहा है।
विज्ञापन
शाहपुर पुलिस थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 347, 363 और अन्य संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
