{"_id":"62d292f20cd06c16be715409","slug":"madhya-pradesh-adg-sanjay-kumar-jha-becomes-transport-commissioner-mukesh-jain-returns-to-special-dg-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: एडीजी संजय कुमार झा परिवहन आयुक्त बने, कांग्रेस ने कसा तंज- श्रीमंत का विकेट गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: एडीजी संजय कुमार झा परिवहन आयुक्त बने, कांग्रेस ने कसा तंज- श्रीमंत का विकेट गिरा
Sat, 16 Jul 2022 07:20 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 16 Jul 2022 07:20 PM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार ने एडीजी संजय कुमार झा को परिवहन आयुक्त बनाया है। मुकेश जैन को विशेष पुलिस महानिदेशक बनाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस संजय कुमार झा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने एडीजी संजय कुमार झा को परिवहन आयुक्त बनाया है। वहीं, मुकेश जैन को विशेष पुलिस महानिदेशक बनाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। इस पर कांग्रेस ने तंज कसा कि श्रीमंत का एक और विकेट गिरा।
मध्य प्रदेश गृह विभाग की तरफ से उपसचिव एचएस मीना के हस्ताक्षर से आदेश जारी किए गए हैं। इसमें 1989 बेच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी मुकेश कुमार जैन को परिवहन आयुक्त पद से हटाकर से सेवाएं विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया गया है। 1989 बेच के ही आईपीएस अधिकारी संजय कुमार झा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से परिवहन आयुक्त बनाया गया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक थे मुकेश जैन
मुकेश कुमार जैन को ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक बताया जाता है। दरअसल, ग्वालियर में किसी भी अधिकारी की नियुक्ति या तैनाती ज्योतिरादित्य सिंधिया की सहमति पर होती है। बताया जाता है कि जैन को सिंधिया ने ही ग्वालियर में परिवहन आयुक्त बनाया था। इसी कारण से कांग्रेस प्रवक्ता और मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि श्रीमंत का एक और विकेट गिरा। परिहवन आयुक्त को हटाया।