फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: ADG G Janardan threatened by Kabadi, says Doing Illegitimate Work, Car Must Be Left Immediately

मध्यप्रदेश: कबाड़ी ने एडीजी को धमकाया, कहा- नाजायज काम का वीडियो है, गाड़ी नहीं छूटी कर दूंगा वायरल

Mon, 12 Oct 2020 09:45 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 12 Oct 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: ADG G Janardan threatened by Kabadi, says Doing Illegitimate Work, Car Must Be Left Immediately
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

मध्यप्रदेश में एक हैरान करने वाले मामला सामने आया है। सूबे के शहडोल जोन के एडीजी को एक कबाड़ी ने धमकाया है। धमकाने का ऑडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। ऑडियो में सुना जा सकता है कि कबाड़ी एडीजी से कह रहा है कि आप नाजायज काम करवाते हैं, उसकी वीडियो मेरे पास है। अगर मेरी गाड़ी नहीं छूटी तो, मैं इसे वायरल कर दूंगा। 

विज्ञापन


दरअसल, जबलपुर के शमीम नाम के एक कबाड़ी की गाड़ी को नौरोजाबाद पुलिस ने रोक दिया था और उसे अपने कब्जे में कर लिया था। वहीं, जब गाड़ी नहीं छूटी तो, उसने शहडोल जोन के एडीजी जी जनार्दन को फोन मिलाया। ऑडियो में कबाड़ी एडीजी को कह रहा है कि आप नाजायज काम कर रहे हो, चोरी करवा रहे हो, मेरे पास लेनदेन का पूरा वीडियो है। तुरंत गाड़ी नहीं छूटी तो, मैं इसे वायरल कर दूंगा। 
विज्ञापन



ऑडियो में कबाड़ी ने क्या कहा
कबाड़ी शमीम को कहते हुए सुना जा सकता है, 'साहब हमारे और आपके संबंध ऐसे नहीं हैं कि आप हमारी गाड़ी को पकड़वाएं। आप एक नंबर का माल पकड़ रहे हैं। ये बातें अच्छी नहीं है।' इसके जवाब में एडीजी ने कहा, 'इम मामले में जांच की गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कबाड़ी शमीम एडीजी को धमकाते हुए कहता है, 'ठीक है साहब, कहीं आपका काम भी वी. मधुकुमार की तरह हो जाए। मेरे पास आपके लेनदेन का पूरा वीडियो है। मेरी गाड़ी को आप छुड़वाइए, नहीं तो आपको नुकसान भी हो सकता है।'

यह भी पढ़ें: नेपाल से लाई गई एक क्विंटल हशीश जब्त, डीआरआई की गिरफ्त में सात आरोपी 

इस पर एडीजी जी जनार्दन कहते हैं, 'तुम कागज दिखा दो।' इसके जवाब में कबाड़ी कहता है, 'सबकुछ दिखाया है। उसका कहना है कि आईजी का प्वाइंट है। मैं सबको वीडियो वॉट्सएप करूंगा। पुलिस विभाग में ऊपर तक जाकर आपकी शिकायत करूंगा।'


एडीजी कबाड़ी से कहते हैं, 'कोई इन्फॉर्मेशन आता है तो...।' वहीं कबाड़ी शमीम कहता है, 'इन्फॉर्मेशन का मतलब ये थोड़े है कि आप एक नंबर के माल को कब्जे में लेंगे। आप नाजायज काम कर रहे हो, चोरी करवा रहे हो, पीतल-तांबा चोरी करवा रहे हो। मेरा नंबर एक का माल है, आपका नुकसान हो जाएगा।'

क्या है मामला
इस साल जुलाई में लॉकडाउन के दौरान नौरोजाबाद पुलिस ने जबलपुर के कबाड़ी शमीम की गाड़ी को रोक लिया। कबाड़े की गाड़ी को लेकर जाने के लिए आरटीओ की अनुमति की जरूरत होती है, जो कबाड़ी शमीम के पास नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने उसका 10 हजार रुपये का चालान कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed