{"_id":"612ab27057254432c3468488","slug":"madhya-pradesh-a-pakistani-man-who-has-been-sentenced-for-15-years-for-espionage-will-return-home-from-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: ग्वालियर में जासूसी के आरोप में 15 वर्ष सजा काट चुके पाकिस्तानी शख्स की होगी वतन वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: ग्वालियर में जासूसी के आरोप में 15 वर्ष सजा काट चुके पाकिस्तानी शख्स की होगी वतन वापसी
Sun, 29 Aug 2021 03:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ग्वालियर
एजेंसी, ग्वालियर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 29 Aug 2021 03:32 AM IST
सार
- ग्वालियर केंद्रीय कारागार के अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया, पाकिस्तानी जासूस अब्बास अली को बृहस्पतिवार को पुलिस सुरक्षा में वाघा सीमा पर भेजा गया, जहां से उसे पाकिस्तान को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
जेल
- फोटो : iStock
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 15 बरस पहले जासूसी के आरोप में पकड़े गए एक पाकिस्तानी नागरिक को सजा पूरी होने के बाद उसके देश भेजा जा रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण उसे पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया में देरी हुई है।
विज्ञापन
ग्वालियर केंद्रीय कारागार के अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया, पाकिस्तानी जासूस अब्बास अली को बृहस्पतिवार को पुलिस सुरक्षा में वाघा सीमा पर भेजा गया, जहां से उसे पाकिस्तान को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार कस्बे का रहने वाला 43 वर्षीय अली मार्च, 2006 में ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क इलाके से आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया था। उन्होंने कहा, एक अदालत ने उसे 14 साल कैद की सजा की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
जो कि पिछले साल 26 मार्च को पूरी हो गई थी। लेकिन कोरोना के कारण उसे वापस नहीं भेजा जा सका। उन्होंने कहा कि तब से उसे यहां नजरबंद रखा गया था और अब उसे वाघा सीमा पर भेजा गया है। अली को शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया गया।
