फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: A horrific accident on Sehore-Bhopal highway, speeding car overturned uncontrollably, 9 people injured

Accident: सीहोर-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, चालक को नींद आने से अनियंत्रित होकर पलटी कार, 9 लोग घायल

Tue, 03 May 2022 10:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 03 May 2022 10:01 AM IST
सार

सीहोर-भोपाल हाईवे में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज भोपाल जिला अस्पताल में जारी है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: A horrific accident on Sehore-Bhopal highway, speeding car overturned uncontrollably, 9 people injured
सीहोर में सड़क हादसा, 9 लोग घायल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर-भोपाल हाईवे पर नापलाखेड़ी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब 9 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंडी थाना अंतर्गत ग्राम नापलाखेड़ी  के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए, घायलों में 4 छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से भोपाल रैफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार देवास से भोपाल की और जा रही थी, तभी कार चालक को नींद का झोंका आ गया और नापलाखेड़ी के पास अनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए गिर गई। हादसा रात करीब 3 बजे  का बताया जा रहा है। सभी को उपचार के बाद भोपाल रैफर किया गया है। मंडी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed