{"_id":"60924d72707b8d23c94d3a3f","slug":"madhya-pradesh-6-family-member-ride-on-a-bike-in-guna-wedding-police-mask-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र: एक ही बाइक पर सवार थी पूरी बारात, रोका तो परिवार के मुखिया ने दिया ऐसा जवाब, नतमस्तक हो गए पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र: एक ही बाइक पर सवार थी पूरी बारात, रोका तो परिवार के मुखिया ने दिया ऐसा जवाब, नतमस्तक हो गए पुलिसकर्मी
Wed, 05 May 2021 01:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 05 May 2021 01:16 PM IST
सार
गुना में एक बाइक चालक चार बच्चों और एक महिला को बैठाकर ले जा रहा था। जब बाइक पर सवार इस कुनबे को पुलिस ने हनुमान चौराहे पर रोका, तो परिवार के मुखिया ने बड़े ही भोलेपन से सवाल पूछा कि हम सबने मास्क पहन रखा है, फिर क्यों रोका जा रहा है।
विज्ञापन
गुना में एक बाइक पर सवार पूरा कुनबा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तस्वीर गुना जिले के हनुमान चाैराहे की है। दरअसल, गुना में एक बाइक चालक चार बच्चों और एक महिला को बैठाकर ले जा रहा था। जब बाइक पर सवार इस कुनबे को पुलिस ने हनुमान चौराहे पर रोका, तो परिवार के मुखिया ने बड़े ही भोलेपन से सवाल पूछा कि हम सबने मास्क पहन रखा है, फिर क्यों रोका जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने बाइक पर जा रहे परिवार को हनुमान चौराहे पर रोक लिया। इस पर परिवार के के मुखिया रतन जाटव ने भाेलेपन से पूछा कि हम सबने मास्क लगा तो रखा है, फिर क्यों रोका जा रहा? यह जवाब सुनकर वहां खड़े पुलिसकर्मी नतमस्तक हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि रतन शिवपुरी से यहां तक 100 किलोमीटर का सफर तय कर चुका था। उसे पास के बांसखेड़ी गांव में अपने साले की शादी में जाना था। इस मामले में कार्रवाई की जाती, तो रसीदें कटती चली जाती। एक बाइक पर दो से ज्यादा लोग, हेलमेट नहीं, कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन और भी कई नियमों का उल्लंघन हुआ। आखिर पुलिस ने 250 रुपये का चालान कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रसार रोकने के लिए शादी समारोह में सिर्फ 20 लोगों के आने को इजाजत दी गई है। यानी कि शादी में एक पक्ष से अधिकतम 10 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इस मामले में छह बाराती एक ही बाइक पर थे।
