फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: 2 for Mayor and 876 nominations filed for the post of councilor so far

Madhya Pradesh: महापौर के लिए 2 और पार्षद पद के लिए अब तक 876 नामांकन दाखिल

Tue, 14 Jun 2022 11:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 14 Jun 2022 11:45 PM IST
सार

नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में 14 जून को शाम 6 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार महापौर पद के लिए 2 और पार्षद पद के लिए 876 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए हैं। नाम निर्देशन-पत्र भरने का कार्य 11 जून से शुरू हुआ है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: 2 for Mayor and 876 nominations filed for the post of councilor so far
निकाय चुनाव

विस्तार

नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में 14 जून को शाम 6 बजे तकमहापौर पद के लिए 2 और पार्षद पद के लिए 876 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए हैं। नाम निर्देशन-पत्र भरने का कार्य 11 जून से शुरू हुआ है।

विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि महापौर पद के लिए नगरपालिक निगम इंदौर में 2 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। वहीं, पार्षद पद के लिए भोपाल जिले में 2, मुरैना में 19, भिंड में 28, ग्वालियर में 27, दतिया में 13, शिवपुरी में 22, अशोकनगर में 17, सागर में 65, टीकमगढ़ में 72, छतरपुर में 57, पन्नाो में 12, सतना में 49, रीवा में 32, सीधी में 15, सिंगरौली में 14, शहडोल में 8, अनूपपुर में 12, उमरिया में 11, कटनी में 5, जबलपुर में 26, बालाघाट में 16, सिवनी में 16, नरसिंहपुर में 6, छिंदवाड़ा में 14, हरदा में 8, नर्मदापुरम में 35, रायसेन में 38, विदिशा में 24, सीहोर में 38, राजगढ़ में 48, शाजापुर में 8, देवास में 14, खण्डवा में एक, बुरहानपुर में 5, खरगोन में 10, बड़वानी में एक, इंदौर में 46, उज्जै न में 12, रतलाम में 16 और नीमच जिले में 14 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये गये हैं।

विज्ञापन

बता दें नाम निर्देशन-पत्र लेने की अंतिम तारीख 18 जून दोपहर 3 बजे तक है। प्रत्याशी के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून दोपहर 3 बजे तक है। इसी दिन अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रथम चरण की मतगणना और परिणाम की घोषणा 17 जुलाई और दूसरे चरण की मतगणना और परिणाम की घोषणा 18 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी। निर्वाचन 347 नगरीय निकायों में होगा। इनमें 16 नगरपालिक निगम, 76 नगर पालिका परिषद और 255 नगर परिषद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed