{"_id":"621f79c996aa267fe70b94ba","slug":"madhya-pradesh-11-students-of-mp-reached-indore-from-ukraine-thanked-pm-modi-two-students-will-come-to-indore-on-march-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: यूक्रेन से इंदौर पहुंचे मप्र के 11 विद्यार्थी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, दो छात्र 3 मार्च को आएंगे इंदौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: यूक्रेन से इंदौर पहुंचे मप्र के 11 विद्यार्थी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, दो छात्र 3 मार्च को आएंगे इंदौर
Wed, 02 Mar 2022 07:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 02 Mar 2022 07:36 PM IST
सार
यूक्रेन में फंसे मध्यप्रदेश के 11 छात्र-छात्राएं बुधवार को इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। इनमें छह इंदौर के हैं। उज्जैन, बुरहानपुर, पिपरिया जिले के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने इनका स्वागत किया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पहुंचे छात्र-छात्राओं की अगवानी करते सांसद लालवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में फंसे मध्यप्रदेश के छात्र-छात्राओं का मप्र लौटने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 11 छात्र-छात्राएं इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। इनमें इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर पिपरिया के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने स्वागत किया। 3 मार्च को यूक्रेन में फंसे इंदौर शहर के दो छात्र इंदौर लौटेंगे।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को 11 छात्र-छात्राएं इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, एडीएम अजय देव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने इनका स्वागत किया। यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों में से 6 इंदौर के निवासी हैं। इंदौर निवासी छात्रों में खुशी शर्मा, विकास राणा, आर्य सोनावाने, कशिश चौधरी, हर्ष ठाकुर एवं श्रण्या सिंह शामिल है। इसी तरह उज्जैन के प्रभव परमार, विनीत मुस्ले, अनुष्का यादव, बुरहानपुर के युबैद खान एवं पिपरिया के निलेश हेडाऊ भी बुधवार को इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे और अपने-अपने जिलों के लिए रवाना हुए। उक्त सभी विद्यार्थियों को केंद्र सरकार द्वारा दूसरे देश की बॉर्डर तक पहुंचने में सहायता की गई तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा इन छात्रों के वापस अपने देश पहुंचने तक उनसे संपर्क बनाए रखा और उनकी हर संभव सहायता की गई। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही ये छात्र जैसे ही अपने परिवार वालों से मिले तो भावविह्लल हो गए। इन छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरकार की सहायता से ही वे सकुशल वापस लौट सके हैं। अपने बच्चों को सही सलामत वापस देखकर परिजनों में भी खुशी की लहर छा गई। उन्होंने भी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। उक्त सभी छात्रों को भारत सरकार द्वारा विशेष विमान द्वारा रोमानिया के बुखारेस्ट एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद इंडिगो फ्लाइट द्वारा इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया।
3 मार्च को इंदौर आएंगे दो छात्र
इंदौर के दो छात्र अब भी यूक्रेन में हैं। वे कल इंदौर आएंगे। बताया गया कि 3 मार्च को दोपहर में यूक्रेन में फंसे इंदौर शहर के छात्र प्रणय रॉय एवं ममता पाटीदार इंदौर वापस पहुंचेंगे। इन दोनों छात्रों के दिल्ली से इंदौर तक की विमान यात्रा का भुगतान मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया जाएगा।