आयकर की छापेमारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे कमलनाथ के निजी सचिव, याचिका दायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में आयकर के छापों को चुनौती देने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ के वकील ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मामले में सुनवाई की अगली तारीख 11 अप्रैल नियत की गई है।
Praveen Kakkar's lawyer has filed a petition in the Indore High Court challenging the income tax raids; Next date of hearing in the case is 11th April.
— ANI (@ANI) April 9, 2019विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में पड़ रहे आयकर छापों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने मंगलवार को कहा, 'वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि वो चुनाव हारने जा रहे हैं और उनके पास यही रणनीति बची है। मुझे कोई चिंता नहीं है, मुझे कोई नहीं डुबा सकता।'
Madhya Pradesh CM Kamal Nath on ongoing Income Tax raids: They are doing this as they know they are going to lose elections and these are the only tactics left. Mujhe koi chinta nahi hai, mujhe koi daba nahi sakta. pic.twitter.com/kXM23y3B51
— ANI (@ANI) April 9, 2019
बता दें कि राज्य में पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों और सहयोगियों के विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा जा रहा था। कमलनाथ के करीबियों के 50 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। रविवार तड़के छापेमारी की यह कार्रवाई कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़, सलाहकार रहे आरके मिगलानी, रिश्तेदार रतुल पुरी, दीपक पुरी और मोजरबियर व अमिरा कंपनी के भोपाल, इंदौर, दिल्ली और गोवा स्थित ठिकानों पर की गई थी। छापेमारी के दौरान भोपाल में प्लेटिनम प्लाजा स्थित प्रतीक जोशी के घर से 9 करोड़ रुपये नकद मिले थे।
