फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   lover threatened to defame girlfriend committed suicide in Sihore

MP News: शादी तय हुई तो एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने दी धमकी, बदनामी के डर से युवती ने उठाया खौफनाक कदम

Sat, 10 Feb 2024 01:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Feb 2024 01:39 PM IST
सार

सीहोर में युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके एक तरफा प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती ने 13 जनवरी को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी

विज्ञापन
lover threatened to defame girlfriend committed suicide in Sihore
मंडी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी की धमकी से डरकर एक युवती ने आत्महया कर ली। युवती का शादी तय हो गई थी, लेकिन आरोपी प्रेमी युवती पर उसके साथ शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती ने शादी करने से इंकार किया तो उसने उसे बदनाम करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। मंडी पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


मंडी पुलिस लाइन में रहने वाली एक युवती की शादी करीब छह महीने पहले देवास के एक युवक के साथ तय हुई थी। युवती भी शादी के लिए तैयार थी, दोनों का विवाह आठ मार्च को होना तय हुआ था। वहीं, युवती मोहल्ले में रहने वाले अनिल विश्वकर्मा को पिछले चाल साल से जानती थी। दोस्ती के रूप में उससे बात करती थी, लेकिन अनिल उससे एक तरफा प्यार करने लगा। अनिल को युवती की शादी तय होने की बात पता चली तो वह उस पर शादी नहीं करने का दबाव बनाने लगा। वह युवती को अपने साथ शादी करने के लिए परेशान करने लगा। युवक ने युवती को ज्यादा परेशान किया तो उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने अनिल को समझाया कि वह युवती को परेशान न करे। 
विज्ञापन


इधर, अरोपी अनिल युवती को लगातार परेशान करता रहा। युवती ने उससे शादी करने से इनकार किया तो उसने उसे बदनाम करने की धमकी दे डाली। आरोपी ने कहा- अगर, किसी और से शादी की तो तेरी बदनामी कर दूंगा, तुझे कहीं का नहीं छोड़ूगा। इससे तंग आकर युवती ने 13 जनवरी को अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। अब मंडी पुलिस ने अनिल विश्वकर्मा पिता कैलाश विश्वकर्मा के खिलाफ धारा 306 (जान देने के लिए उकसाने) के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed