फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Love, relations and cheating: Allegations of beauty parlor operator in Gwalior - lived together for 4 years, married, now husband is refusing to accept wife

लव, सेक्स और धोखा: ग्वालियर में ब्यूटी पार्लर संचालिका का आरोप- 4 साल साथ रहा, शादी की, अब पत्नी मानने से इनकार कर रहा है पति 

Fri, 26 Nov 2021 11:31 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 26 Nov 2021 11:31 AM IST
सार

ग्वालियर एसपी को की गई शिकायत में युवती ने कहा चार साल में उससे 5 लाख रुपये लिए हैं। पैसे वापस मिलना चाहिए। साथ ही पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया जाए। 
 

विज्ञापन
Love, relations and cheating: Allegations of beauty parlor operator in Gwalior - lived together for 4 years, married, now husband is refusing to accept wife
ग्वालियर में एसपी से शिकायत करने पहुंची ब्यूटी पार्लर संचालिका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में लव, सेक्स और धोखा का नया मामला सामने आया है। ब्यूटी पार्लर संचालिका का आरोप है कि चार साल पहले उसकी एक युवक से दोस्ती हुई। चार साल लिव-इन रहे। इस दौरान शादी का भरोसा देता रहा। आर्य समाज मंदिर में शादी भी की। अब पति उसे पत्नी मानने से इनकार कर रहा है। वह युवक अब किसी और से शादी करने की फिराक में है। 
विज्ञापन


सिटी सेंटर एरिया में ब्यूटी पार्लर का संचालन करने वाली 25 वर्षीय युवती ने ग्वालियर एसपी अमित सांघी को शिकायत की है। इसमें उसने कहा कि बीते चार साल में आरोपी महेंद्र आर्य, निवासी- चार शहर का नाका, ग्वालियर, उसके साथ रहा। उसकी कमाई पर ऐश करता रहा। इस दौरान महेंद्र ने उससे पांच लाख रुपये ऐठे हैं। यह पैसा वापस दिलाया जाए। साथ ही आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया जाए। 
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि चार साल पहले उसकी दोस्ती महेन्द्र से हुई थी। कुछ दिन बाद महेन्द्र ने प्यार का इजहार किया। साथ ही उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। इस दौरान वह युवती से रुपये भी ऐंठता गया। इन चार साल में करीब 5 लाख रुपये उसने ऐंठ लिए। जब युवती ने अपने रुपये वापस मांगे तो महेन्द्र ने 19 सितंबर को आर्य समाज मंदिर में शादी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखा दे रहा था महेंद्र 
युवती का आरोप है कि महेंद्र उसे धोखा देकर कहीं और शादी करने की तैयारी कर रहा है। 6 अक्टूबर को युवती उसके घर पहुंची। वहां झांसी से लड़की वाले आए थे। युवती ने हंगामा किया तो वह शादी तोड़कर लौट गए। महेन्द्र और उसके परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी भी दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed