{"_id":"af66a540-b8b7-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"love-refused-three-brothers-rape-girl-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार ठुकराया तो भाइयों संग मिलकर किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार ठुकराया तो भाइयों संग मिलकर किया रेप
राजगढ़/एजेंसी
Updated Thu, 09 May 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने ही युवती की अस्मत लूट ली। प्रेमी ने इसे अपने सगे भाईयों के साथ मिलकर अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि राजगढ़ जिले के पचोर पुलिस थाना में मंगलवार रात पीड़ित युवती अपन बहन के साथ घर जा रही थी।
इस दौरान उसके गांव के ही तीन युवकों ने युवती का अपहरण कर लिया। पहले प्रेमी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
युवती के इनकार करने पर तीनों सगे भाईयों ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर जलाकर मारने का भी प्रयास किया। लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
