{"_id":"65f7e8ad0704c976850e957d","slug":"love-couple-commits-suicide-by-hanging-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बटकखापा के जंगल में पेड़ पर लटके मिले शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बटकखापा के जंगल में पेड़ पर लटके मिले शव, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 18 Mar 2024 12:39 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:39 PM IST
सार
MP News: जिले के बटकाखापा थाना क्षेत्र के एक युवक और नाबालिग का शव शनिवार शाम फंदे पर लटका मिला। दोनों शुक्रवार रात से लापता थे। तलाश के दौरान शनिवार शाम गांव से लगभग एक किमी दूर जंगल में दोनों के शव फंदे पर लटके मिले।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बटकाखापा थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लड़की की उम्र कम होने की वजह से युवक के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था। संभवतः इसी के चलते दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
एएसआई कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि मोयाकुही के जंगल में शनिवार को 21 वर्षीय युवक और नाबालिग का शव फंदे पर लटका मिला। युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक और नाबालिग दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। नाबालिग के परिजनों ने शादी का रिश्ता भेजा था, लेकिन लड़की की उम्र कम होने की वजह से उन्होंने रिश्ता करने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार रात युवक और नाबालिग अचानक गायब हो गए थे। तलाश के दौरान शनिवार को दोनों के शव फंदे पर लटका मिला। रविवार को पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
साड़ी के टुकड़े से लगाया फंदा
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच दोनों अपने-अपने घर से निकले थे। दोनों शव पेड़ पर लगे फंदे पर लटके मिले है। नाबालिग की साड़ी का कुछ हिस्सा फाड़कर दोनों ने फंदा लगाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
