फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lokayukta Tightens Grip in Tikamgarh Patwari Caught Red-Handed Accepting ₹10,000 Bribe News in hindi

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: टीकमगढ़ में लोकायुक्त का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2026 06:09 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 06:09 PM IST
सार

टीकमगढ़ में सागर लोकायुक्त ने गोपालपुर-कारी हल्के के पटवारी अजय सूत्रकार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जमीन विवाद के मामले में 15 हजार रुपये की घूस मांगी गई थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Lokayukta Tightens Grip in Tikamgarh Patwari Caught Red-Handed Accepting ₹10,000 Bribe News in hindi
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ सागर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गोपालपुर-कारी हल्के में पदस्थ पटवारी अजय सूत्रकार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुटेरी गांव निवासी पोंटू आदिवासी का जमीन से जुड़े रास्ते के प्रकरण का मामला लंबित था। आरोप है कि इस मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाने के बदले पटवारी ने 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। फरियादी के अनुसार पटवारी लगातार रिश्वत देने का दबाव बना रहा था, जिससे वह परेशान हो गया।

विज्ञापन

इसके बाद पोंटू आदिवासी ने सागर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि पटवारी पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था और शेष 10 हजार रुपये मंगलवार को लेने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  चोटों के सवाल पर नहीं मिले जवाब, गिरिबाला-समर्थ को फिर रिमांड पर लेने की तैयारी

लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार फरियादी 10 हजार रुपये लेकर ग्राम पंचायत गोपालपुर के पंचायत भवन पहुंचा। जैसे ही पटवारी अजय सूत्रकार ने रिश्वत की राशि अपने हाथ में ली, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रासायनिक परीक्षण भी किया गया, जिसमें रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

घटना के बाद पंचायत भवन परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में मामले की चर्चा होती रही। लोकायुक्त अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत तत्काल लोकायुक्त से करें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा भ्रष्टाचार के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed