फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lokayukta raid in MP NHM: Office assistants seeking bribe to reinstate suspended technicians caught red handed

MP NHM में लोकायुक्त की रेड:सस्पेंड टेक्नीशियन की बहाली करने रिश्वत मांग रहे कार्यालय सहायकों को रंगे हाथ दबोचा 

Mon, 28 Feb 2022 05:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 28 Feb 2022 05:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश लोकायुक्त ने एनएचएम कार्यालय में महिला और पुरुष कार्यालय सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों एक सस्पेंड लैब टेक्नीशियन से बहाली के लिए रिश्वत मांग रहे थे।

विज्ञापन
Lokayukta raid in MP NHM: Office assistants seeking bribe to reinstate suspended technicians caught red handed
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन के दो कार्यालय सहायक किरण और नितिन को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों संस्पेड लैब टेक्नीशियन की अधिकारियों से बहाली कराने 1 लाख रुपए रिश्वत मांग रहे थे। 

विज्ञापन

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शेख हारुन नीमच के टीबी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ है। हारुन 2013 में भर्ती हुए थे। वे 30 दिन बिना सूचना के गैर हाजिर थे। इसके चलते विभाग ने उनको सस्पेंड कर दिया था। हारुन की बहाली का केस मध्य प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन भोपाल में चल रहा था। हारुन ने 25 फरवरी को शिकायत दी थी कि उसकी बहाली के लिए डाटा एंट्री कार्यालय सहायक किरण और नितिन 1 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त के इंस्पेक्टर वीके सिंह की टीम ने किरण और नितिन को बहाली की रिश्वत की पहली किश्त 10 हजार रुपये के साथ दोनों को रंगे हाथों पकड़ा है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed