फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   lokayukta raid at govt officer home

सरकारी बाबू के घर रुपयों की 'खान'

Fri, 31 Jan 2014 02:11 PM IST
Updated Fri, 31 Jan 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
lokayukta raid at govt officer home
मध्य प्रदेश में लोकायुक्त ने जब भोपाल के एक ज्वाइंट डायरेक्टर (राजस्व) के घर छापा मारा तो उसके पास दो कारखाने थे, होटल था, नौ आवासीय प्लॉट थे, मकान थे, जमीनें थी। वह करीब सौ करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक निकला।
विज्ञापन


लोकायुक्त के अधिकारियों का कहना है कि अभी मामला विवेचनाधीन है। एक दिन पहले ही उज्जैन में लोकायुक्त छापे में एक पटवारी के यहां से करोड़ों की संपत्ति बरामद हुई थी। ये घटनाएं मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की स्थिति बयान करती हैं।
विज्ञापन

होटल का भी मालिक है अफसर

lokayukta raid at govt officer home

लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार की सुबह राजस्व विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर आर के द्विवेदी के घर पर छापा मारा। एसपी लोकायुक्त सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि द्विवेदी के खिलाफ लोकायुक्त को आय से ज्यादा संपत्ति की शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक द्विवेदी के पास जो संपत्ति मिली है उसमें 15 बैंक खाते, दो लॉकर, 2 कारखाने, गोविंदपुरा और मंडीदीप में पाए गए। उनका भोपाल के एमपी नगर में गुड स्टे नाम का होटल भी है।

9 प्लॉट के मालिक

lokayukta raid at govt officer home

जमीनों में आर के द्विवेदी ने कितना निवेश किया था इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि शहर में उनके 9 आवासीय प्लॉट हैं। ग्रामीण इलाकों में द्विवेदी ने 10 हेक्टेयर जमीन में निवेश किया हुआ था।


द्विवेदी के आकृति इको सिटी में दो प्लॉट, शाहपुरा के सेक्टर सी में एक प्लॉट, महावीर नगर में एक प्लॉट, शिवकुंज नगर में 4 प्लॉट, मानसरोवर कॉलोनी में एक घर और एक प्लॉट, एमएलए क्वॉटर्स में एक दुकान, ब्लू बर्ड कॉलोनी में दो दुकान का स्वामित्व पाया गया।

विज्ञापन

उच्च पदों पर रहे हैं जनाब

lokayukta raid at govt officer home

आरके द्विवेदी 1987 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है।

इस समय वो राजस्व विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर थे और इससे पहले गैस राहत विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर थे। द्विवेदी टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में उपायुक्त भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed