फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lok Sabha Election: MP CM Mohan Yadav says Rahul Gandhi went to Rae Bareli due to fear of defeat from Wayanad

MP: सीएम यादव का राहुल गांधी पर तंज, कहा- वायनाड से हार की आशंका के कारण रायबरेली गए, प्रियंका रण-छोड़ हो गईं

Fri, 03 May 2024 03:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 May 2024 03:06 PM IST
सार

सीएम यादव ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी की बजाए अब रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। वहां से भी निश्चित ही राहुल गांधी जी की हार होने वाली है। कांग्रेस ने जितने विकास में अवरोध पैदा किए, मोदी जी के बारे में जितनी हल्की बातें की उन सभी बातों का हिसाब देना पड़ेगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: MP CM Mohan Yadav says Rahul Gandhi went to Rae Bareli due to fear of defeat from Wayanad
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेक लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस ढंग से वातावरण बना है। यही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए..? 

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम यादव ने कहा कि राहुल गांधी पिछली बार अमेठी से हारकर केरल तक भाग गए थे। अब वायनाड से हार की आशंका मानकर पहले अमेठी का मन बनाते रहे। स्मृति जी ने जो 5 साल तक काम किया है। पिछले चुनाव में 5 विधानसभा में 4 में जमानत जब्त कराई। मैं अभी वहां दौरा करके आया हूं। नामांकन भराने मैं खुद गया था। यूपी का माहौल मोदीमय हो चुका है। पुराना रिकॉर्ड भी हम तोड़ने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी अमेठी की बजाए अब रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। वहां से भी निश्चित ही राहुल गांधी जी की हार होने वाली है। कांग्रेस ने जितने विकास में अवरोध पैदा किए, मोदी जी के बारे में जितनी हल्की बातें की उन सभी बातों का हिसाब देना पड़ेगा। प्रियंका जी ने तो पहले ही, हमारी भाषा में कहे तो रण के पहले ही रण-छोड़ हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed