फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lok Sabha Chunav 2019: BSP Candidate against Jyotiraditya scindia, joins congress, Mayawati reacts

सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बसपा प्रत्याशी कांग्रेस में, मायावती बोलीं- डराकर शामिल किया

Tue, 30 Apr 2019 11:47 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: BSP Candidate against Jyotiraditya scindia, joins congress, Mayawati reacts
Jyotiraditya and Mayawati - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के साथ गठबंधन नहीं हो पाने के बाद से कांग्रेस लगातार मायावती को झटके पर झटके दे रही है। एक महीने पूर्व कई बसपा नेताओं को पार्टी में शामिल करने वाली कांग्रेस ने चौथे चरण के मतदान के बाद मध्यप्रदेश में एक और बसपा नेता को झटक लिया। मध्यप्रदेश के गुना शिवपुरी से कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूर पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन


इधर, लगातार झटकों के बाद मायावती ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके प्रत्याशी को डरा-धमका कर पार्टी में शामिल किया है। मायावती ने कांग्रेस सरकार पर मशीनरी का गलत प्रयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शनिवार को गुना में मायावती रैली करने वाली हैं। ऐसे में बसपा के लिए यह एक बड़ा झटका है, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए यह बड़ा फायदा है। लोकेंद्र सिंह राजपूत ने सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया इस सीट से चार बार चुनाव जीत चुके हैं। अब उनका मुकाबला भाजपा के केपी यादव से हैं, जोकि कभी सिंधिया के करीबी माने जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने कांग्रेस में शामिल हुए थे कई बसपा नेता 
23 मार्च को बसपा के तीन पूर्व विधायक सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए थे। इनमें एक रालोद नेता भी थे। बसपा के पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, ठाकुर सूरजपाल सिंह और भगवान सिंह कुशवाहा, सादाबाद से रालोद के पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी, अकोला के प्रखंड प्रमुख ओंकार सिंह चाहर को प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed